हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arrah Election Result 2025 LIVE: आरा सीट पर संजय सिंह ने 94201 से हासिल की धमाकेदार जीत , कयामुद्दीन अंसारी को 19581 से हराया

Arrah Election Result 2025 LIVE: आरा विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव नतीजा बेहद चौंकाने वाला और एकतरफा रहा. बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह ने रिकॉर्ड बढ़त बनाते हुए 94,201 वोटों से शानदार जीत हासिल की. मतगणना की शुरुआत से ही संजय सिंह लगातार आगे रहे और अंत तक यह बढ़त और भी मजबूत होती गई. दूसरी ओर आरजेडी के कयामुद्दीन अंसारी इतने बड़े अंतर को कम नहीं कर पाए और 19,581 वोटों से चुनाव लड़ाई को हार गए.

विज्ञापन

Live Updates

17:54 (IST) 14 Nov 2025

Arrah Election Result 2025 LIVE: आरा सीट पर संजय सिंह ने 94201 से हासिल की धमाकेदार जीत , कयामुद्दीन अंसारी को 19581 से हराया

आरा विधानसभा सीट पर संजय सिंह को मिली भारी जीत इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और काम करने की छवि को लोगों ने पूरी तरह स्वीकार किया है. इस चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी भी काफी उत्साहजनक रही.

16:41 (IST) 14 Nov 2025

Arrah Election Result 2025 LIVE: आरा सीट पर संजय सिंह आगे, रेस में उलटफेर! कयामुद्दीन अंसारी वोटों से पिछड़े

आरा विधानसभा सीट पर मुकाबला रोमांचक मोड़ लेता दिख रहा है. संजय सिंह मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कयामुद्दीन अंसारी वोटों के अंतर से पीछे रह गए हैं. शुरुआती रुझानों में ही संजय सिंह ने बढ़त बना ली थी, जो अब लगातार बढ़ती जा रही है. स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि आरा सीट पर बड़ा उलटफेर संभव है और परिणाम कुछ ही देर में साफ हो जाएगा.

11:59 (IST) 14 Nov 2025

Arrah Election Result 2025 LIVE: आरा में क्या फिर जीत का परचम लहरा पाएगी बीजेपी? पोस्टल बैलेल्ट का पहला रुझान शुरू

आरा की सीट पर कयामुद्दीन अंसारी आगें है और दूसरे पर संजय सिंह दिख रहे हैं.

Arrah Election Result 2025: आरा विधानसभा सीट पर मिले इस बड़े जनादेश ने पूरे जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी थी लेकिन नतीजों ने दिखा दिया कि जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है. संजय सिंह को मिली भारी जीत इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और काम करने की छवि को लोगों ने पूरी तरह स्वीकार किया है. इस चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी भी काफी उत्साहजनक रही. गांवों से लेकर शहर तक लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई. दूसरी ओर, आरजेडी के कयामुद्दीन अंसारी पूरे चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पाए. बड़ी कोशिशों के बावजूद वे मतदाताओं से समर्थन जुटाने में पीछे रह गए.

आरा Election Key Candidates 2025

आरा विधानसभा सीट से पिछले इलेक्शन में जीत दर्ज करने के बावजूद बीजेपी ने इस बार अमरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट नहीं दिया है. एनडीए ने इस बार संजय सिंह पर भरोसा दिखाया है. वहीं, महागठबंधन की तरफ से कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कयामुद्दीन अंसारी रण में उतरे हैं.

कयामुद्दीन ने 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में 68 हजार से ज्यादा वोट अर्जित किए थे. उन्हें सिर्फ 3 हजार से भी कम वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था. यही वजह है कि इस सीट से महागठबंधन ने फिर से कयामुद्दीन को उतारा है. बीजेपी ने आरा से अपना उम्मीदवार बदला है, जिसका पार्टी को फायदा होगा या नुकसान यह देखने वाली बात होगी.

विज्ञापन

Arrah Election Result 2020: आरा में खिला था कमल

पार्टीउम्मीदवारवोट्सप्रतिशत (%)±%
भाजपाअमरेन्द्र प्रताप सिंह71,78145.05+0.54
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (उद्धारवादी)क़यमुद्दीन अन्सारी68,77943.17—
निर्दलहकीम प्रसाद4,3602.74—

Arrah Election Result 2015: आरजेडी का रहा था जलवा

पार्टीउम्मीदवारवोट्सप्रतिशत (%)±%
राष्ट्रीय जनता दलमोहम्मद नवाज़ आलम70,00444.94—
भारतीय जनता पार्टीअमरेन्द्र प्रताप सिंह69,33844.51—
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) (रिहन्द)क्यामुद्दीन अंसारी5,0353.23—

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola