Bihar Police News: वर्तमान में बिहार में लगभग हर दिन कोई न कोई हत्या की खबर सामने आ रही है। पुलिस अभी तक हत्यारों के कोसों दूर हैं। इससे आम लोग और विपक्ष के नेता पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। लेकिन गुरुवार को भागलपुर की इशाकचक थाना पुलिस एक केस सुलझाने से चर्चा में आ गई। केस था सांसद जी का पालतू कुत्ता खोने का। पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए महज दो दिनों में कुत्ते के खोज निकाला। सांसद राजेश वर्मा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट से खगड़िया सीट से सांसद हैं। सांसद का पालतू कुत्ता साइबेरियन हस्की नस्ल का है, जिसके कीमत हजारों में होती है। मंगलवार को यह कुत्ता जो सांसद वर्मा के खरमनचक स्थित आवास से अचानक गुम हो गया था।
कुत्ते को रखने के लिए भिड़े दो पक्ष
कुत्ता पास के मोहल्ले में आवारा की तरह घूम रहा था। तब लोगों ने इसे नोटिस किया। क्योंकि साइबेरियन हस्की देखने में आकर्षक और सीधा होता है। इसको पालने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना इशाकचक पुलिस तक पहुंची। पुलिस को शक हुआ कि कहीं यह कुत्ता सांसद जी का तो नहीं। तो पुलिस ने कुत्ते की फोटो को तुरंत सांसद वर्मा को भेजी। सांसद के हां करते ही पुलिस ने कुत्ते को सांसद आवास तक पहुंचा दिया।
60 से 1.5 लाख होती है साइबेरियन हस्की की कीमत
सांसद राजेश वर्मा का पालतू कु्त्ता कोई आम कुत्ता नहीं है। वह साइबेरियन हस्की का है। भारत में साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते की कीमत 60 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये की बीच की होती है। यह नस्ल अच्छे स्वभाव, सौम्य और संवेदनशील के लिए जानी जाती है। खासकर बच्चों के लिए घर में इस नस्ल का कुत्ता होना काफी सुरक्षित होता है।
ऐसे ही पूरे देश में यूपी पुलिस की हुई थी चर्चा
साल 2014 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और रामपुर सीट से विधायक आजम खां 8 विभागों के मंत्री। जनवरी में आजम खां के तबेले से 7 भैंसे चोरी हो गईं। बस फिर क्या। पूरे जिले की पुलिस उन्हें ढूंढने में जुट गई। तत्कालीन एसपी साधना सिंह ने 24 घंटे में ही हरियाणा से भैंसें ढूंढ निकालीं। इतना ही नहीं रामपुर तक लाने में पुलिन ने भैंसों को वीआईपी ट्रीटमेंट भी दिया।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines