bhupendra.thakur
Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
Bollywood Actor Murder Convict: आपने कभी सोचा भी नहीं होगा है कि जिस एक्टर को आप बड़े पर्दे पर आमिर खान या रणवीर सिंह के साथ एक्टिंग करते देख रहे हैं, वो असल जिंदगी में एक खूंखार कातिल हो सकता है? जी हां, फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपा एक ऐसा ही खौफनाक चेहरा बेनकाब हुआ है. गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 12 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम घूम रहा था. ये कोई आम भगोड़ा नहीं, बल्कि हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका मुजरिम है, जो मुंबई जाकर ‘स्पंदन मोदी’ नाम से बॉलीवुड फिल्मों का बड़ा सपोर्टिंग एक्टर बन बैठा!
पकड़े गए इस शातिर आरोपी का नाम है हेमंत नागिनदास मोदी. साल 2005 में अहमदाबाद के नरोडा इलाके में एक मामूली विवाद में नरेंद्र कांबले नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. साल 2008 में कोर्ट ने हेमंत मोदी और उसके साथियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. हेमंत को मेहसाणा जेल में रखा गया था. लेकिन कहानी में ट्विस्ट आया साल 2014 में. हेमंत को गुजरात हाई कोर्ट से 30 दिनों की पैरोल मिली. लेकिन जैसे ही वो जेल से बाहर आया, वापस नहीं लौटा. वो पैरोल जंप करके फरार हो गया और पुलिस रिकॉर्ड में वो बन गया ‘वॉन्टेड’.
आमतौर पर जब कोई मुजरिम फरार होता है, तो वो छिपकर रहता है. लेकिन हेमंत मोदी ने अपनी पहचान बदलकर खुद को कैमरे के सामने ला खड़ा किया. उसने अपना नाम बदलकर ‘स्पंदन मोदी’ और ‘ट्विंकल दवे’ रख लिया. वो पहले गुजरात के थिएटर सर्किट में घुसा और फिर पहुंच गया मायानगरी मुंबई. पिछले 12 सालों में इस शातिर मुजरिम ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया. पिछले 12 सालों में उसने रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ और अमिताभ बच्चन-आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा वह सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’, ‘मेट्रो इन दिनो’, साउथ की ‘L2: एम्पुरान’ और ‘वागले की दुनिया’ व ‘मेरे साईं’ जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुका था.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, हेमंत इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए उसने कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और न ही सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान आने दी. वो लगातार मुंबई में पेइंग गेस्ट (PG) बदलता रहा और अपना हुलिया भी बदल लिया था, लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं. पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि हेमंत मोदी नाम का यह भगोड़ा चुपके से अहमदाबाद आया हुआ है. वो यह सोच रहा था कि 12 साल लंबा वक्त होता है और अब उसे कोई नहीं पहचानेगा. बस, इसी गलतफहमी में वो पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया और अहमदाबाद के घीकांटा मेट्रो स्टेशन के पास से दबोच लिया गया.
फिल्मी दुनिया में इसे भले ही ‘लाइट्स, कैमरा और एक्शन’ पसंद था, लेकिन अब इसके हिस्से में सिर्फ जेल की सलाखें हैं. अहमदाबाद पुलिस ने हेमंत मोदी को गिरफ्तार कर वापस मेहसाणा जेल भेज दिया है, जहां वो अपनी बची हुई उम्रकैद की सजा काटेगा. इस गिरफ्तारी ने न सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है कि कैसे एक हत्यारा इतने बड़े स्टार्स के बीच रहकर सालों तक काम करता रहा.
рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдкрд░ рдкрдврд╝реЗрдВ рдкреНрд░рджреЗрд╢, рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ (National News), рдЦреЗрд▓, рдордиреЛрд░рдВрдЬрди, рдзрд░реНрдо, рд▓рд╛рдЗрдлрд╝рд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рд╣реЗрд▓реНрде, рд╢рд┐рдХреНрд╖рд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣рд░ рдЦрдмрд░ред рдмреНрд░реЗрдХрд┐рдВрдЧ рдиреНрдпреВрдЬ рдФрд░ рд▓реЗрдЯреЗрд╕реНрдЯ рдЕрдкрдбреЗрдЯ рдХреЗ рд▓рд┐рдП News 24 App рдбрд╛рдЙрдирд▓реЛрдб рдХрд░ рдЕрдкрдирд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╢рд╛рдирджрд╛рд░ рдмрдирд╛рдПрдВред