नोएडा एयरपोर्ट पर उतरा रूस का मिलिट्री विमान IL-76, क्या है इस लैंडिंग का राज, प्लेन में कौन था सवार?

Noida International Airport: नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस वक्त चर्चाओं में है क्योंकि यहां रशियन IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान लैंड किया है. इसको दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट 2026 से जोड़कर देखा जा रहा है.

Russian Air Force IL-76 AI Image

रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान (AI Image)

विज्ञापन

Russian Air Force IL-76: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस का एक IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान पहुंचने के बाद सुरक्षा और एविएशन से जुड़ी हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि विमान में रूसी एडवांस टीम सवार थी. नॉर्मल इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विसेज अभी शुरू नहीं होने के बावजूद सैन्य परिवहन विमान की लैंडिंग को बेहद अहम माना जा रहा है.

इस अपडेट को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संभावित भारत दौरे और दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ये कंफर्म नहीं हुआ है कि पुतिन का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही उतरेगा.

विज्ञापन

एडवांस टीम क्यों पहुंची?

किसी राष्ट्राध्यक्ष या दूसरे बड़े विदेशी वीवीआईपी गेस्ट के दौरे से पहले उससे जुड़े देश की एडवांस टीम कई अहम इंतेजाम का जायजा लेती है. इसमें एयरपोर्ट की सिक्योरिटी, फ्लाइट की पार्किंग, ग्राउंड हैंडलिंग, कम्यूनिकेशन सिस्टम और वीवीआईपी के विजिट से जुड़ी तैयारियां शामिल होती हैं.

ऐसे में रशियन IL-76 का यहां पहुंचना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ये रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट नहीं है. माना जा रहा है कि रूस की टीम एयरपोर्ट के इंत और संभावित वीवीआईपी ऑपरेशन के लिए जरूरी फैसिलिटीज का इंस्पेक्शन कर सकती है.

BRICS से कनेक्शन की चर्चा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अभी अपने शेड्युल्ड इंटरनेशनल पैसेंजर ऑपरेशंस के पूरी तरह शुरू होने का इंतजार कर रहा है. ऐसे वक्त में रूस के सैन्य परिवहन विमान की मौजूदगी ने BRICS समिट से जुड़ी तैयारियों की अटकलों को बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और सीनियर डेलिगेट्स के विमानों के संभावित संचालन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट की तैयारियों का आकलन किया जा रहा है. हालांकि इन दावों का ऑफिशियल कंफर्मेशन अभी बाकी है.

विज्ञापन

क्या पुतिन का विमान भी यहां आएगा?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की विजिट के लिए नोएडा एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पुतिन का विमान यहां उतर सकता है. रूस के करीबी देशों के टॉप लीडर्स के विमानों को लेकर भी संभावनाएं सामने आ रही हैं. फिलहाल रशियन IL-76 की लैंडिंग को BRICS से पहले की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. अगर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के विमानों का संचालन यहां होता है, तो ये नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक अहम मौका होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ