---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WTC Final 2023: ‘दिमागी रूप से पहले ही हार चुके थे जब…’, टीम इंडिया हार पर वीरेंद्र सहवाग ने लगाई ‘क्लास’

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद टीम इंडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले दस साल में टीम इंडिया कई बार खिताब के करीब पहुंचकर हार गई। रविवार को एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने रन चेज करते हुए निराश किया। टीम के धाकड़ बल्लेबाज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद टीम इंडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले दस साल में टीम इंडिया कई बार खिताब के करीब पहुंचकर हार गई। रविवार को एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने रन चेज करते हुए निराश किया।

टीम के धाकड़ बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते नजर आए। आखिरकार टीम को एक और आईसीसी ट्रॉफी हाथ से गंवानी पड़ी। इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, कई दिग्गजों को महामुकाबले में टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखने का फैसला समझ नहीं आया। वीरेंद्र सहवाग उनमें से एक थे। टीम इंडिया की करारी हार के बाद सहवाग का गुस्सा फूटा।

---विज्ञापन---

भारत इसे दिमागी रूप से पहले ही हार चुका था

उन्होंने ट्वीट कर कहा- WTC Final जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई। वे जीत डिजर्व करते थे। भारत इसे दिमागी रूप से पहले ही हार चुका था जब उन्होंने बाएं हाथ के भारी आक्रमण के खिलाफ अश्विन को बाहर करने का फैसला किया। साथ ही शीर्ष क्रम को बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। सहवाग ने आगे कहा- चैंपियनशिप जीतने के लिए बेहतर मानसिकता और दृष्टिकोण की जरूरत है।

बता दें कि अश्विन टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। अश्विन ने 22 मैचों की 42 ईनिंग में 114 विकेट चटकाए हैं। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने साफ-साफ तो जवाब नहीं दिया, लेकिन अश्विन को बाहर रखने पर मैच की परिस्थितियों का हवाला दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2023 10:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola