---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WTC Final 2023: ‘समझ नहीं पा रहा हूं…’, टीम इंडिया की करारी हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने उठाए बड़े सवाल

नई दिल्ली: भारतीय टीम को एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से करारी हार थमाई। इस हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। टेस्ट के नंबर-1 स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस खिताबी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय टीम को एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से करारी हार थमाई। इस हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। टेस्ट के नंबर-1 स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस खिताबी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। जबकि कप्तान और कोच के कई फैसले टीम के पक्ष में नहीं गए। इस करारी हार के बाद दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कई सवाल खड़े किए हैं।

अश्विन को बाहर रखने का फैसला समझ से परे

उन्होंने ट्वीट कर कहा- WTC Final जीतने पर टीम ऑस्ट्रेलिया को बधाई। स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हैड ने खेल को अपने पक्ष में करने के लिए पहले ही दिन ठोस नींव रख दी। भारत को खेल में बने रहने के लिए पहली पारी में बड़ी बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। टीम इंडिया के लिए कुछ अच्छे पल थे, लेकिन मैं अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की वजह नहीं समझ पा रहा हूं, जो इस समय दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं।

---विज्ञापन---

कुशल स्पिनर हमेशा टर्निंग ट्रैक पर भरोसा नहीं करते

तेंदुलकर ने आगे कहा- जैसा कि मैंने मैच से पहले उल्लेख किया था, कुशल स्पिनर हमेशा टर्निंग ट्रैक पर भरोसा नहीं करते। वे अपनी विविधताओं को छिपाने के लिए हवा में बहाव और सतह का उपयोग करते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 8 बल्लेबाजों में से 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज थे।

---विज्ञापन---

दरअसल, तेंदुलकर के ये सवाल इसलिए जायज हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। जिनके खिलाफ अश्विन बेहतर साबित होते। दूसरा पिच पर नाथन लायन जैसे गेंदबाज को दूसरी पारी में मदद मिली। उन्होंने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए। अश्विन को बाहर रखने पर पहले ही दिन से सवाल उठाए जा रहे थे।

First published on: Jun 11, 2023 09:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola