---विज्ञापन---

WPL 2023: Sophie Devine का हाहाकार, महज 1 रन से शतक से चूकीं, लेकिन RCB को दिला दी धमाकेदार जीत

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में आरसीबी ने वो कर दिखाया, जो अब तक नहीं हुआ। एक के बाद एक लगातार करारी हार झेल रही आरसीबी ने शनिवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 27 गेंद शेष रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। जायंट्स की ओर से दिए गए […]

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में आरसीबी ने वो कर दिखाया, जो अब तक नहीं हुआ। एक के बाद एक लगातार करारी हार झेल रही आरसीबी ने शनिवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 27 गेंद शेष रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

जायंट्स की ओर से दिए गए 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली कि दुनिया दंग रह गई। एक से एक बेहतरीन शॉट खेलकर डिवाइन ने महज 36 गेंदों में 9 चौके-8 छक्के ठोक 275 की स्ट्राइक रेट से 99 रन ठोक डाले। हालांकि वे सेंचुरी से महज एक रन से चूक गईं, लेकिन इससे पहले ही वे अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ले गईं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – NZ vs SL: दिमुथ करुणारत्ने ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना ने बनाए 37 रन

रही सही कसर एलिस पेरी और हीदर नाइट ने पूरी कर दी। पेरी ने 19 और नाइट ने 22 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को महज 15.3 ओवर में ही जीत दिला दी। कप्तान स्मृति मंधाना ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं जायंट्स की ओर से लौरा वोलवार्ड ने 68 और एश्ले गार्डनर ने 41 रनों की पारी खेली। आरसीबी की गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

और पढ़िए – PSL 2023 Final, Prize money list: विजेता और उप-विजेता हुए मालामाल, जानें किस खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा प्राइज मनी

---विज्ञापन---

अब आरसीबी को दर्ज करनी होगी इसी तरह की जीत

इस जीत के बाद आरसीबी 7 मैचों में 5 हार और 2 जीत के बाद 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि गुजरात जायंट्स 7 मैचों में से 5 में हार के बाद सबसे नीचे आ गई है। आरसीबी का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 21 मार्च को होगा। यदि उसे एलिमिनेटर की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो इस मुकाबले में इसी तरह की जीत दर्ज करनी होगी। पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल खेलेगी। हर टीम को 8-8 मुकाबले खेलने हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 18, 2023 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola