ऋषभ पंत के ‘कॉमन सेंस’ पर भड़के मोहम्मद कैफ, इस बड़ी गलती पर जमकर लगाई क्लास

IND vs SL: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत के आउट होने के तरीके पर नाराजगी जताई है. कैफ ने पंत की कॉमन सेंस पर सवाल उठाए हैं और उनकी जमकर क्लास लगाई है.

Rishabh Pant (PIC Credit -AI)

Rishabh Pant (PIC Credit -AI)

Mohammad Kaif on Rishabh Pant: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. पंत 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए. भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट मोहम्मद कैफ ने पंत के आउट होने के तरीके पर नाराजगी जताई है. कैफ ने कहा कि उन्हें पंत के आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने से कोई परेशानी नहीं है. लेकिन उनका मानना है कि पंत ने गलत समय पर जोखिम भरा शॉट खेलकर कॉमन सेंस की कमी दिखाई.

विज्ञापन

ऋषभ पंत कैसे हुए आउट?

दरअसल, 236 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के आउट होने के बाद 5वें नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे. पंत ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर कुछ देर पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी की. पंत ने मजबूत डिफेंस के साथ कई आक्रामक शॉट्स भी लगाए और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया. हालांकि, 80 ओवर पूरे होने के बाद श्रीलंका ने नई गेंद ली और कहानी पलट गई. जाहिर है कि नई गेंद से गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है और बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होता है.

विज्ञापन

लेकिन पंत ने नई गेंद के खिलाफ पहली ही गेंद से आक्रामक रवैया अपनाया. वह शुरुआती तीन गेंदों पर आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की. इसके बाद चौथी गेंद पर जब पंत ऐसा करने गए तो वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में उठ गई. लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया. कैफ पंत की इसी गलती पर भड़क गए.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट का तीसरा दिन? गॉल के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

कैफ ने ऋषभ पंत के ‘कॉमन सेंस’ पर उठाए सवाल

मोहम्मद कैफ ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा, “ऋषभ पंत जिस तरह से आउट हुए, उससे मुझे कोई हैरानी नहीं है. वह ऐसे ही खेलते हैं, लेकिन शिकायत कॉमन सेंस की कमी को लेकर है. यह नई गेंद से पहला ओवर था. उस ओवर में वह तीन बार उछले. कॉमन सेंस कहता है कि कट शॉट खेलें. नई गेंद से 5-6 ओवर तक खेलें. टेस्ट मैच में यही परंपरा रही है. जो कोई भी उनकी तरह खेलता है, वह कॉमन सेंस का भी इस्तेमाल करता है.”

विज्ञापन

कैफ ने आगे कहा कि अगर कोई बल्लेबाज 150 रन पर भी हो, तब भी नई गेंद आने पर वह कुछ गेंदें संभलकर खेलता है. उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी हुई कि वह ओवर की पहली ही गेंद पर जंप कर गए. थोड़ा कैलकुलेट करना पड़ता है. अगर कोई बैटर 150 पर भी हो, तो नई बॉल आने पर वह कुछ बॉल खेलता भी है. मैं वहां कुछ मार्क्स काट रहा हूं. वह लॉजिक और क्रिकेटिंग सेंस में बहुत पीछे रह गए.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ