CSK या GT नहीं, हार्दिक पांड्या बन सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा, MI से ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा था कि वह CSK या GT का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अब KKR हार्दिक पांड्या को अपने साथ शामिल करने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है.

hardik pandya rinku singh (2)

हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर अपडेट (Image: ANI)

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2026 बेहद निराशाजनक रहा. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. इसके बाद से ही पांड्या के ट्रेड को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि कई टीमें हार्दिक को अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखा रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा था. हालांकि, अब हार्दिक पांड्या के KKR में ट्रेड होने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या बन सकते हैं KKR का हिस्सा

क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है. हार्दिक कप्तान के रूप में किसी दूसरी टीम में जाना चाहते हैं. अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद KKR को एक कप्तान की सख्त जरूरत है और हार्दिक पांड्या इस कमी को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस का हर्षित राणा और रिंकू सिंह को अपनी टीम में जोड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. वह हार्दिक पांड्या के लिए ऑल कैश डील चाहते हैं. यह संकेत है कि हार्दिक के KKR का हिस्सा बनने की संभावना सबसे ज्यादा है. वह फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं. पांड्या खुद भी कप्तानी चाहते हैं.’

विज्ञापन

पांड्या के ट्रेड में कई टीमों ने दिखाई रुचि

कोलकाता नाइट राइडर्स ही नहीं, हार्दिक पांड्या को अपने साथ शामिल करने में कई IPL टीमों ने रुचि दिखाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक CSK ने शिवम दुबे और खलील अहमद के बदले में पांड्या की मांग की थी लेकिन यह डील आगे नहीं बढ़ पाई. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स से हार्दिक के बदले यशस्वी जायसवाल की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. इसके अलावा LSG की भी MI से ट्रेड को लेकर बातचीत हुई लेकिन यह आगे नहीं बढ़ पाई. आने वाले महीनों में पांड्या की ट्रेड डील की तस्वीर साफ हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ