---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के बीच अचानक बदला अंपायर, जानिए रॉड टकर को क्यों छोड़ना पड़ा मैदान

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. मैच के बीच अचानक मैदानी अंपायर बदल गया. तीसरे दिन रॉड टकर की जगह दूसरे अंपायर ने जिम्मेदारी संभाली.

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज (16 अगस्त) मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है. वहीं, इस टेस्ट मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसने सबको हैरान कर दिया. मैच के बीच अचानक मैदानी अंपायर को बदलना पड़ा. दूसरे दिन के आखिरी सेशन में रॉड टकर मैदान पर अंपायरिंग करते नजर नहीं आए. तीसरे दिन भी उनकी जगह दूसरे अंपायर ने जिम्मेदारी संभाली. हालांकि, अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है.

गॉल टेस्ट मैच के बीच अचानक क्यों बदला अंपायर?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी अंपायर रॉड टकर की तबीयत खराब हो गई थी. इसी वजह से वह दूसरे दिन के आखिरी सेशन में में अंपायरिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके. तीसरे दिन भी उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण टीवी अंपायर अहसान रजा को मैदानी अंपायर की भूमिका निभानी पड़ी. सोमवार (16 अगस्त) को गॉल में तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले आयोजकों ने इसकी जानकारी दी.

---विज्ञापन---

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों ने बताया कि, “रॉड टकर आज अंपायरिंग नहीं कर रहे हैं. उनकी जगह अहसानरजा, जो टीवी अंपायर थे, वह मैदान पर हैं.” रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि टकर की तबीयत ठीक नहीं थी और इसी वजह से वह दूसरे दिन के आखिरी सेशन में भी अंपायरिंग करने नहीं आए थे. तीसरे दिन भी उनकी अनुपस्थिति में अहसान रजा ने उनकी जगह संभाली.

गॉल टेस्ट के लिए मैच ऑफिशियल्स

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के रॉड टकर बांग्लादेश के शरफुद्दौला सैकत के साथ मैदानी अंपायर की भूमिका में थे. अहसान रजा को इस मुकाबले के लिए तीसरा और टीवी अंपायर नियुक्त किया गया था, जबकि एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मैच फिक्सिंग के साये में स्टेट टी20 लीग, BCCI की ACSU ने बिछाया जाल, बच पाना नामुमकिन

462 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 167 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा, केएल राहुल ने 82 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रनों का अहम योगदान दिया. वहीं, श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि केशरा नुवांथा ने 3 विकेट और असिथा फर्नाडो ने 2 विकेट हासिल किए.

हालांकि, भारत के 462 रन के जवाब में उतरी मेजबान श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. लंच ब्रेक तक श्रीलंकाई टीम ने 28 ओवर में 99 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. भारत ने शुरुआती विकेट लेकर मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2027: ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, पूर्व क्रिकेटर का मिला खुला समर्थन

First published on: Aug 17, 2026 12:43 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola