The Hundred 2026: फाइनल में हारी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, ट्रेंट रॉकेट्स ने एकतरफा अंदाज में जीती ट्रॉफी

Trent Rockets Won Womens The Hundred: वुमेंस द हंड्रेड 2026 में काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स को निराशा का सामना करना पड़ा. फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स ने एकतरफा अंदाज में लीड्स को हरा दिया.

Trent Rockets Won Womens The Hundred

काव्या मारन की टीम हारी (Image: X and Instagram/thehundred)

Trent Rockets Won Womens The Hundred: वुमेंस द हंड्रेड 2026 का समापन हो गया है. ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा दिखाने के बाद फाइनल में भी ट्रेंट रॉकेट्स ने एकतरफा अंदाज में डॉमिनेट किया. उन्होंने निर्णायक मुकाबले में काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स टीम को हरा दिया. सनराइजर्स की महिला टीम 100 रन का लक्ष्य भी स्कोरबोर्ड पर नहीं रख सकी और ट्रेंट रॉकेट्स ने आसानी से इसका पीछा कर लिया.

विज्ञापन

ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता वुमेंस द हंड्रेड टूर्नामेंट

लॉर्ड्स में सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स की महिला टीम के बीच फाइनल खेला गया. सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. एनाबेल सुदरलैंड ने 25 रन और कप्तान डैनी गिब्सन ने 22 रन का योगदान दिया. उन्हें छोड़कर कोई भी खिलाड़ी प्रभावित करने में सफल नहीं रहीं. किम ग्रोथ, समांथा बेट्स, चार्ली फिलिप्स और जॉर्जिया एडम्स ने 2-2 विकेट झटके.

विज्ञापन

ट्रेंट रॉकेट्स को वुमेंस द हंड्रेड का खिताब जीतने के लिए 100 गेंदों में 92 रन चाहिए थे. सोफिया डंकली और बेथ मूनी की सलामी साझेदारी ने ही मैच रॉकेट्स के पक्ष में कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े. सोफिया 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. नैट साइवर-ब्रंट सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, बेथ मूनी और ऐश्ले गार्डनर ने मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. ट्रेंट रॉकेट्स ने 54 गेंदों में ही टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता पहला खिताब

ट्रेंट रॉकेट्स ने सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार वुमेंस द हंड्रेड का खिताब जीता. मेंस द हंड्रेड प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स को भले ही फाइनल में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन वुमेंस द हंड्रेड में उनकी किस्मत चमकी. एनाबेल सुदरलैंड को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ