बांग्लादेश की जीत से भारत को हुआ नुकसान, WTC फाइनल की रेस में लगा बड़ा झटका, जानें कैसे

WTC Points Table: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर जगह बना ली है. बांग्लादेश की इस जीत से भारत को नुकसान हुआ है और टीम की WTC फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

India Test Team (PIC Credit -AI)

India Test Team (PIC Credit -AI)

WTC 2025-27 Points Table: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर सबको चौंका दिया है. डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत रही. टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अपने सिर्फ तीसरे टेस्ट में ही जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है. क्रिकेट जगत में बांग्लादेश के इस शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस जीत ने बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंचा दिया है. हालांकि, बांग्लादेश की इस जीत से सीधा नुकसान टीम इंडिया को हुआ है. इससे भारत को WTC फाइनल की रेस में बड़ा झटका लगा है. आइए समझते हैं कैसे?

विज्ञापन

बांग्लादेश की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को लगा झटका

फिलहाल WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 77.77 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. इसके बाद डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे, न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे और बांग्लादेश 66.67 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. वहीं, भारत 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है. भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 18 प्रतिशत अंकों का अंतर है, जिससे साफ पता चलता है टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल की रेस कितनी मुश्किल हो चुकी है.

अब अगर बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट हार जाता, तो उसका जीत प्रतिशत घटकर 46.67 रह जाता. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया चौथे स्थान पर पहुंच जाती और उसकी फाइनल की उम्मीदों को थोड़ा बढ़ावा मिलता. लेकिन बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत ने भारत को 5वें स्थान पर ही रोक दिया है.

विज्ञापन

WTC फाइनल के लिए भारत को जीतने होंगे कितने टेस्ट?

अगर भारतीय टीम को WTC फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में टॉप-2 में जगह बनानी होगी. फिलहाल टीम इंडिया के पास अभी 9 टेस्ट बचे हुए हैं, जिसमें टीम को कम से कम 8 मुकाबले जीतने होंगे. मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक भी हार या ड्रॉ भारत की मुश्किलें और बढ़ा सकता है. यानी टीम इंडिया के लिए आने वाले सभी टेस्ट करो या मरो जैसा है.

भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. गॉल में जारी पहले टेस्ट के शुरुआती दो दिन बारिश से काफी प्रभावित रहे हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी, लेकिन मौसम पूरा खेल बिगाड़ सकता है. अगर बारिश के कारण यह मैच ड्रॉ होता है, तो भारत को WTC पॉइंट्स प्रतिशत में नुकसान उठाना पड़ेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फुटबॉल से संन्यास लेने वाले हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो? खुद दिया बड़ा हिंट, बोले- ‘शायद यह मेरा आखिरी साल…’

ड्रॉ हुआ गॉल टेस्ट तो बढ़ेगी मुश्किल

बांग्लादेश की जीत ने पहले ही भारत की WTC फाइनल की राह मुश्किल कर दी है. ऐसे में अगर गॉल टेस्ट भी ड्रॉ हो जाता है तो टीम इंडिया को मिलने वाले अंकों का प्रतिशत और प्रभावित होगा. इससे भारत की फाइनल की रेस में स्थिति और कमजोर हो सकती है. बता दें कि, श्रीलंका दौरे के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी. यानी भारत के अगले मुकाबले बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं. टीम इंडिया को अपने बचे हुए मैचों में से 7 टेस्ट ऐसी टीमों के खिलाफ खेलने हैं जो मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में शामिल हैं. ऐसे में भारत के लिए फाइनल तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं रहने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ