किशोर दा के बंगले में विराट कोहली का रेस्टोरेंट, Video में देखें अंदर से कैसा दिखता है

VK (18)
विज्ञापन

नई दिल्ली: विराट कोहील टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। जाने से पहले विराट ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट खोल दिया है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये हैं कि ये दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के बंगले में खुला है। विराट ने इसका नाम ‘वन8 कम्यून’ रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है।

अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022:थाइलैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विज्ञापन

मशहूर गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले को विराट ने रेस्टोरेंट बना दिया

विराट कोहली ने अपना इस नए रेस्टोरेंट को काफी भव्य बनाया है। मशहूर गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले को विराट ने रेस्टोरेंट बना दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली ने जुहू स्थित इस प्रोपर्टी को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। इस रेस्टोरेंट के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने इसकी झलक दिखाई है।

काफी भव्य है रेस्टोरेंट

वीडियो में विराट कोहली ने किशोर कुमार के बारे में कहा कि उनके गीतों ने वाकई मुझे छू लिया है। मैं हमेशा उनके गाने सुनता हूं। जब भी कोई व्यक्ति मुझसे पूछता कि आप किससे मिलना चाहेंगे, मैं किशोर दा का नाम हमेशा करता हूं क्योंकि वह सिर्फ करिश्माई थे। विराट कोहली इस वीडियो में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाते नजर आए।

रेस्टोरेंट के अंदर विराट की जर्सी भी लगी है। उसपर नंबर 18 भी लिखा है। इसकी ओपनिंग 8 अक्टूबर को हो रही है। विराट फिलहाल ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। वहां उन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलना है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ