---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SCO vs IRE: स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें प्लेइंग 11

T20 World Cup 2022 SCO vs IRE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्डकप में आज पहला मैच स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच है। ये क्वालिफायर मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें सुपर 12 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। मैच में टॉस जीतकर फैसला किया है। मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम […]

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2022 SCO vs IRE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्डकप में आज पहला मैच स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच है। ये क्वालिफायर मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें सुपर 12 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। मैच में टॉस जीतकर फैसला किया है। मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

अभी पढ़ें IND vs NZ: महामुकाबले से पहले तैयारी के लिए न्यूजीलैंड के सामने उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (wk), रिची बेरिंगटन (c), कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील

---विज्ञापन---

स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को दी थी मात

बता दें कि पहले मैच में स्कॉटलैंड ने दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर सभी को चौंका दिया था। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 118 रन ही बना सकी। बड़ी बात ये है कि वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और उसकी पूरी टीम 18.3 ओवर में ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए ये हार बेहद निराशाजनक थी क्योंकि दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम ने पहली बार स्कॉटलैंड से कोई मैच गंवाया है।

स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले केवल दो टी20 मैच खेले हैं। हालांकि पहले गेम में उन्हें जंग नहीं लगी थी, लेकिन शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस बीच, आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिनिशिंग टच दे सका। स्कॉटलैंड के खिलाफ डेथ बॉलिंग और बैटिंग को आगे बढ़ाना होगा।

---विज्ञापन---

कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

अभी पढ़ें Pakistan ने वर्ल्ड कप से बाहर होने की दे डाली धमकी! जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2022 09:07 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola