नई दिल्ली: 2023 में वर्ल्ड कप से पहले खेले जाने वाले एशिया कप (Asia Cup 2023) में भारत पाकिस्तान जाएगा कि नहीं, इस बात पर चल रहा कंफ्यूजन अब समाप्त हो गया है। दरअसल बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान में जाकर भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने वाली है। इस बयान के सामने आने के बाद पाकिस्तान में हंगामा मच गया है और सूत्रों के मुताबिक पीसीबी अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर होने का प्लान बना रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारत के एशिया कप पाकिस्तान में ना खेलने वाले फैसले के बाद पीसीबी कड़े फैसले लेने को तैयार है, लेकिन वह आईसीसी और एसीसी के नियमों का भी खयाल रखेगा। इतना ही नहीं भारत के एशिया कप के लिए पाकिस्तान ना आने के फैसले पर पीसीबी का कहना है कि वह भी वनडे वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले सकता है, जो 2023 में भारत में होना है।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक जय शाह के बयान पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा है कि हमें अभी इस विषय पर कुछ नहीं कहना है, लेकिन हम बयान को देखेंगे और सही मंच पर इस मसले को उठाया जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट प्रशासन में अनुभव की कमी है- शाहिद अफरीदी

भारत के पाकिस्तान ना जाने के फैसले से पाक के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ‘जब बीते 12 महीनों में दो टीमें मैदान के बाहर शानदार दोस्ती का परिचय दे रही हैं, जिससे दो देशों में फील गुड फैक्टर का माहौल बन रहा है। तब बीसीसीआई के सचिव को टी20 वर्ल्ड कप में मैच से पहले ऐसा बयान देने की क्या जरूरत थी। यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट प्रशासन में अनुभव की कमी है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ