IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत का ये फैसला सही साबित हुआ और अफगानिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.
शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और अफगानिस्तान को घुटनों पर ला दिया था. इसके बाद बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा चमके. उन्होंने शानदार बैटिंग से भारत की जीत को आसान बना दिया. भारत ने अंत में 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
156 रन ही बना पाई थी अफगानिस्तान
अफगानिस्तान को खराब शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान खासा प्रभावित नहीं कर सके और निराशाजनक बल्लेबाजी कर आउट हुए. गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि जादरान के बल्ले से 10 गेंदों में 11 रन निकले.
इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सदिकुल्लाह अटल 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं, गुलबदिन नायब ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए. दरवेश रसूली भी 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मोर्चा अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने संभाला. उमरजई ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने नाबाद 44 गेंदों में 64 रन बनाए और अफगान की बिखरती हुई बल्लेबाजी को संभाला. नबी ने भी 27 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया. इस तरह अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए.
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में केवल 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली. अफगान के दो बल्लेबाज रन आउट हुए थे.
भारत ने हासिल किया लक्ष्य
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने निराश किया. उन्होंने 8 गेंदों में 10 रन बनाए. लेकिन इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने संभाला. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी.
अभिषेक ने 32 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ईशान किशन ने भी 33 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का की मदद से 42 रनों का योगदान दिया. बाद में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 5 गेंदों में 8 और तिलक वर्मा ने 4 गेंदों में नाबाद 3 रन बनाए. भारत ने 13.4 ओवर में 157/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली.