IND vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, टी-20 में 11वीं बार हुए डक पर आउट

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जा रहा है. इस मैच में अफगान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज डक पर आउट हुए और अनचाहे क्लब में शामिल हो गए.

रहमानुल्लाह गुरबाज आउट होकर पवेलियन लौटते हुए/ Image Source: Screengrab/ Fancode

रहमानुल्लाह गुरबाज आउट होकर पवेलियन लौटते हुए/ Image Source: Screengrab/ Fancode

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जसप्रीत बुमराह ने भारत की ओर से पहला ओवर फेंका और उन्होंने बड़ी मछली जाल में फंसाई. उन्होंने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया. इसी के साथ गुरबाज का नाम अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया.

विज्ञापन

गुरबाज के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे गुरबाज 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. गुरबाज अब टी-20आई में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वह 11वीं बार डक पर आउट हुए. इस लिस्ट में पहला नाम आयरलैंड के खिलाड़ी पॉल स्टार्लिंग का है. वह टी-20 में 14 बार बतौर ओपन 0 पर आउट हुए हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक भी इस लिस्ट में शामिल हैं. दोनों खिलाड़ी टी-20 में बतौर ओपनर 10-10 बार डक पर आउट हुए हैं. वहीं तिलकरत्ने दिलशान और सौम्य सरकार भी 9-9 बार डक पर आउट हुए हैं. इसके अलावा पाथुम निसांका 8 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी ( फुल मेंबर टीम)

14 पॉल स्टर्लिंग
11 रहमानुल्लाह गुरबाज *
10 रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक
9 टी दिलशान/ सौम्या सरकार
8 पथुम निस्संका

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने हासिल किया बड़ा मुकाम

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. सबसे ज्यादा टी-20 विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है. उन्होंने 396 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 353 टी-20 विकेट दर्ज हैं. जसप्रीत बुमराह अब 350 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं. चौथे नंबर पर पीयूष चावला हैं. उन्होंने 329 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आर अश्विन 322 विकेट के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

युजवेंद्र चहल – 396 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 353 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 350 विकेट
पीयूष चावला – 329 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 322 विकेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ