बाबर आजम आउट होने के बाद/ Image Source: Screengrab/ sony

ENG vs PAK: पाकिस्तान की हार पर भड़के ये 4 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, बाबर आजम की टीम को बताया जीरो

इंग्लैंड के खिलाफ मिली पाकिस्तान को 0-3 से हार के बाद बवाल मचा हुआ है. अब पूर्व दिग्गजों ने भी पाकिस्तान की आलोचना की है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. सभी मैच में पाकिस्तान को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा. सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व 4 दिग्गज खिलाड़ियों ने पीसीबी और टीम पर अपनी भड़ास निकाली है. शाहिद अफरीदी ने कहा कि बोर्ड के फैसलों में स्पष्टता की कमी के कारण टीम का बुरा हाल हुआ है. उन्होंने पीसीबी पर निशाना साधा. इसके अलावा वसीम अकरम ने कहा कि मुझे पहले से ही पता था कि पाकिस्तान 0-3 से हारने वाली है. हमारी बल्लेबाजी संघर्ष कर रही है और गेंदबाजी औसत से भी खराब है. वहीं, फील्डिंग का हाल तो और भी बुरा है.

विज्ञापन

इसके अलावा शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि दुख हुआ कि टीम का हाल खराब हुआ. रजाउल्लाह ने अच्छा प्रदर्शन किया. वह एक बेहतरीन खोज हैं. लेकिन पीसीबी को उनके वर्कलोड और पेस को सही ढंग से मैनेज करना होगा. ताकि वह चोट के कारण खराब न हो जाएं. उन्होंने पीसीब को सुझाव भी दिया. टीम के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद ने भी कहा कि केवल रजाउल्लाह ही सकारात्मक नजर आए. हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव किए जाने चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ