शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में रचा इतिहास, जड़ा महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक

Shafali Verma Fastest Fifty: महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 24 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी ठोक दी. इसी के साथ वह महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

Shafali Verma

शेफाली वर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक (PIC Credit -AI)

Women’s Asia Cup 2026 Final, Shafali Verma Fastest Fifty: महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. इस खिताबी मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. इसी के साथ शेफाली महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा ने ठोका महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने उतरीं. दोनों ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी. शेफाली ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जड़े.

विज्ञापन

उन्होंने शानदार चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया. 24 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी के साथ ही शेफाली महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने अपनी साथी ओपनर मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2022 के महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ ही 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋचा घोष हैं, जिन्होंने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

महिला टी20 एशिया कप में सबसे तेज 50 रन (गेंदों के हिसाब से)

24 – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम SL-W, दुबई, 2026
25 – स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम SL-W, सिलहट, 2022
26 – ऋचा घोष (IND-W) बनाम यूएई-W, दांबुला, 2024
26 – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम NEP-W, दांबुला, 2024
26 – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम THA-W, दुबई, 2026

विज्ञापन

टी20I में 400 चौके का आंकड़ा किया पार

शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 39 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. वह श्रीलंकाई गेंदबाज चामूडी प्रबोदा की गेंद पर कवर के ऊपर से इनसाइड शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं. हालांकि, इस धमाकेदार पारी के दौरान शेफाली ने टी20 इंटरनेशनल में 400 चौके का आंकड़ा भी पार कर लिया. इसी के साथ शेफाली दुनिया कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों शामिल हो गई है, जिन्होंने टी20I क्रिकेट 400 से ज्यादा चौके जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ