---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SRH vs RCB: विराट कोहली की एक सेंचुरी से ध्वस्त हो गए ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में किंग कोहली का बल्ला एक बार फिर दहल उठा। आरसीबी के ओपनर विराट कोहली ने हैदराबाद में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों में 12 चौके-4 छक्के ठोक अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह अगली ही गेंद […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में किंग कोहली का बल्ला एक बार फिर दहल उठा। आरसीबी के ओपनर विराट कोहली ने हैदराबाद में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों में 12 चौके-4 छक्के ठोक अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए, लेकिन इस सेंचुरी के साथ उन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने कोहली

कोहली ने आईपीएल में 4 साल बाद शतक ठोका। ये आईपीएल में उनकी छठी सेंचुरी रही। कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी की। गेल ने 142 मैचों में ये छह शतक जमाए, तो वहीं कोहली ने अपने 237वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

---विज्ञापन---

सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड 

किंग कोहली के नाम इसी के साथ एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। कोहली-डु प्लेसिस के नाम 13 ईनिंग में 854 रनों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सन राइजर्स के लिए खेल चुके डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम दर्ज था। जिन्होंने 10 ईनिंग में 791 रन बनाए थे। गुरुवार को दोनों बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। कोहली ने इसी के साथ इस आईपीएल सीजन अपने 500 रन पूरे किए। वहीं आरसीबी के लिए 7500 रन भी पूरे किए।

---विज्ञापन---

 

रन-चेज (आईपीएल) में सबसे ज्यादा ओपनिंग स्टैंड: 

184* – गौतम गंभीर, क्रिस लिन (केकेआर) बनाम जीएल, राजकोट, 2017
181* – विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल (RCB) बनाम RR, मुंबई WS, 2021
181* – शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस (सीएसके) बनाम पीबीकेएस, दुबई, 2020
172 – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (RCB) बनाम SRH, हैदराबाद, 18 मई 2023

---विज्ञापन---

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक: 

6 – क्रिस गेल
6 – विराट कोहली
5 – जोस बटलर

First published on: May 18, 2023 11:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola