---विज्ञापन---

‘सोहेल खान बोला- भाई बड़ी बेइज्जती हो जाएगी…’, मिस्बाह-उल-हक ने सुनाया मजेदार किस्सा, खिल-खिलाकर हंसे शोएब मलिक

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। पहले ही मैच से क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। क्रिकेट के मैदान पर कई रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। क्रिकेट के ऑन फील्ड किस्से कई बार मजेदार यादें बन जाते हैं। जिन्हें सालों तक याद रखकर गुदगुदाया […]

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। पहले ही मैच से क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। क्रिकेट के मैदान पर कई रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। क्रिकेट के ऑन फील्ड किस्से कई बार मजेदार यादें बन जाते हैं। जिन्हें सालों तक याद रखकर गुदगुदाया जा सकता है। एक ऐसा ही मजेदार किस्सा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक ने सुनाया है।

अभी पढ़ें PAK vs ENG: टीम में आ गया पाकिस्तान का तूफान, इंग्लैंड के खिलाफ उगलेगा आग

---विज्ञापन---

सोहेल को बोला तुम उधर चले जाओ

मिस्बाह ने ‘द पवेलियन’ कार्यक्रम में वसीम अकरम और शोएब मलिक के साथ बातचीत में कहा- मेरे पास 2015 की एक स्टोरी है। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला था। आयरलैंड का एक बल्लेबाज आउट हुआ तो नंबर 3 पर विलियम पोर्टरफील्ड मैदान पर आया। वह अक्सर मिडविकेट और वाइड मिडऑन पर अच्छा खेलता था। मैं अमूमन बॉलर के साथ मिडऑफ पर खड़ा होता था। सोहेल खान मिडऑन पर खड़ा था, तो मैंने उसको कहा कि तुम उधर मिडऑफ पर चले जाओ और मैं मिडऑन पर आ जाता हूं क्योंकि पोर्टरफील्ड इधर अच्छा खेलता है।

सोहेल खान की बुरी किस्मत 

जैसे ही बॉल डाली, सोहेल खान की बुरी किस्मत कहें कि एक्सट्रा कवर और मिडऑफ के बीच में से शॉट लग गया। यह शॉट ऑस्ट्रेलियन लैंगर शॉट था, बॉल धीरे-धीरे जा रही थी और चौका नहीं हो रहा था। इधर सोहेल खान बॉल के पीछे दौड़े जा रहा है। इतने में क्या देखते हैं कि जब वो बाउंड्री पर पहुंचा तो बाउंड्री के पास रुकी हुई बॉल को स्लाइड मारके चौका करा दिया। मैं उसे देखकर दंग रह गया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें क्रिकेट का रोनाल्डो; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले Virat Kohli ने फुटबॉल में दिखाए स्किल, देखें वीडियो

 

---विज्ञापन---

https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1581496502270455808

वर्ना वे 5 रन ले लेते 

मिस्बाह ने आगे कहा- जब वो वापिस ड्रेसिंग रूम में आया तो मैंने उसको कहा कि सोहेल खान ये तूने क्या किया? रुकी हुई बॉल से तुमने बाउंड्री करा दी। सोहेल बोला- मिस्बाह भाई सही बात बताऊं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं पीछे देखता हुआ जा रहा था, जब मैं गेंद के पास पहुंचा और स्लाइड मारने लगा तो वे चौथा रन लेने लगे थे। मैंने कहा भाई ये तो दौड़कर पांच रन ले लेंगे, बड़ी बेइज्जती हो जाएगी। मैंने कहा चार करा दो वर्ना पांचवां हो जाएगा। इसलिए मैंने स्लाइड मारके चौका करा दिया। मिस्बाह की यह बात सुनकर बगल में बैठे शोएब मलिक खिल-खिलाकर हंस दिए। वहीं वसीम अकरम ने कहा कि यह भी सही स्ट्रेटेजी है। इसमें कुछ गलत नहीं है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 16, 2022 06:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola