---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए…,’ शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: हाल ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी पर बड़ा बयान दिया था। शोएब ने कहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में चोटिल शाहीन अफरीदी को पेन किलर लेकर खेलना चाहिए था। इस मामले के गर्माने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अंतरिम मुख्य चयनकर्ता […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: हाल ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी पर बड़ा बयान दिया था। शोएब ने कहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में चोटिल शाहीन अफरीदी को पेन किलर लेकर खेलना चाहिए था। इस मामले के गर्माने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है। शाहिद ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शोएब अख्तर अपने क्रिकेट के दिनों में इंजेक्शन लेते थे। यही वजह है कि रावलपिंडी एक्सप्रेस को आजकल चलना मुश्किल हो जाता है। अफरीदी ने पाकिस्तानी चैनल समा टीवी पर चैट में कहा- शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए कि अब चल नहीं सकते!

और पढ़िएShoaib Akhtar ने अपने साथी खिलाड़ी का उड़ाया मजाक, ‘सकरीन नहीं स्क्रीन होता है’, देखें Video

हर कोई शोएब अख्तर नहीं हो सकता

हालांकि शाहिद ने यह भी कहा कि शोएब अख्तर की क्लास अलग है। वह ऐसा कर सकता है। हालांकि यह मुश्किल है, लेकिन हर कोई शोएब अख्तर नहीं हो सकता। अगर आप इंजेक्शन और पेन किलर दवाएं लेते हैं तो चोट के साथ खेलना मुश्किल है क्योंकि तब आप चोट को और अधिक गंभीर करने का जोखिम उठाते हैं।

और पढ़िएइंदौर टेस्ट के लिए दर्शकों में खतरनाक क्रेज, पल भर में बिक गईं सारी टिकटें

---विज्ञापन---

शाहीन की फिटनेस महत्वपूर्ण

शाहीन विश्व कप फाइनल में चोट के कारण बीच मैच से बाहर हो गए थे। वह केवल 2.1 ओवर ही फेंक सके, जिसमें उन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट लिया। बाकी मैच में शाहीन की कमी पाकिस्तान को खली। पाकिस्तान इस मैच को 5 विकेट से हार गया था। इसके साथ ही पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी चकनाचूर हो गया। शाहीन अब इस साल एशिया कप और एकदिवसीय विश्व कप देखने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनकी फिटनेस महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कई बार अनफिट शाहीन अफरीदी के खेलने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2023 04:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola