पाकिस्तान की एशिया कप के लिए अनोखी तैयारी, महिला क्रिकेट टीम ने पुरुषों के खिलाफ खेला टी20 मैच

दुबई में वुमेंस एशिया कप की शुरुआत 28 अगस्त से होने वाली है. पाकिस्तान की टीम भी कम्पीट करने के लिए तैयार हो चुकी है. फातिमा सना की टीम ने तैयारियों को मजबूत करने के लिए मेंस टीम के साथ टी20 मैच खेले हैं.

Pakistan Women’s Team

एशिया कप के लिए पाक का अनोखा दांव (Photo: AI)

Pakistan Women’s Team: 28 अगस्त से दुबई में वुमेंस एशिया कप की शुरुआत होगी. सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं. पाकिस्तान ने कभी भी एशिया कप अपने नाम नहीं किया है. 2012 और 2016 में टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन टूर्नामेंट नहीं जीत पाई. पिछले दो टूर्नामेंट में टीम सेमीफाइनल में बाहर हुईं. खैर फातिमा सना की टीम इस बार एशिया कप पर कब्जा करना चाहती है. पाकिस्तान ने इसके लिए अनोखी तैयारी की है. आपको बता दें वुमेंस टीम ने मेंस टीम के साथ टी20 मैच खेला है.

विज्ञापन

वुमेंस टीम का अनोखा कदम

पाकिस्तान की वुमेंस टीम अलग तरह से तैयारी कर रही है. वुमेंस क्रिकेट टीम ने मेंस टीम के साथ मैच खेले हैं. क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की वुमेंस क्रिकेट टीम ने हाल ही में लाहौर में एनसीए में प्री-टूर्नामेंट कैंप में अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी की मेंस टीम के खिलाफ मैच खेले हैं. ये सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट पर थे. एशिया कप में मजबूती के साथ उतरने के लिए वुमेंस टीम ने ये कदम अपनाया. टीम मैनेजमेंट का इन मैचों को आयोजित करने का एक लक्ष्य भी था. मैनेजमेंट चाहता है कि वुमेंस खिलाड़ियों को कठिन विरोधी टीम के सामने दबाव वाले पलों में सही निर्णय लेने की क्षमता आए.

विज्ञापन

फातिमा सना का बड़ा बयान

पाकिस्तान की वुमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने भी तैयारियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “मेंस टीम के साथ हुए मैचों ने हमारी तैयारी में मदद की. हमारे ऊपर काफी दबाव था. ये अनुभव एशिया कप की चुनौतियों का सामना करने में मददगार होगा. हम एशिया कप के लिए तैयार हैं. हम दबाव में निपटने के लिए भी तैयार हैं. मेंस टीम के साथ हुए मैचों का रिजल्ट आगे देखने को मिलेगा.”

विज्ञापन

भारत से कब होगा मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कब में मुकाबला 5 सितंबर को होगा. दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दुबई में इनके बीच मैच खेला जाएगा. हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप-A में हांगकांग और थाईलैंड की टीम है. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाइलैंड के खिलाफ करेगी. पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में पहुंचे 10 साल हो चुके हैं. अब देखना होगा कि इस बार टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ