Duleep Trophy 2026: नॉर्थ जोन ने 52 रनों से वेस्ट जोन को हराया, सेमीफाइनल में हुई एंट्री
दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल 2 में नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रनों से हरा दिया है. नॉर्थ जोन की गेंदबाजी शानदार रही. आबिद मुश्ताक ने अपनी फिरकी से अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 26, 2026 12:50
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 26, 2026 12:50
Share :
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची नॉर्थ जोन (Photo: X)
---विज्ञापन---
North Zone vs West Zone: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल 2 में नॉर्थ जोन की टक्कर वेस्ट जोन से हुई थी. दोनों टीमों के बीच 23 अगस्त से मैच शुरू हुआ था. नॉर्थ जोन ने ये मुकाबला 52 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही टीम ने शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 287 रन का पीछा कर रही वेस्ट जोन की टीम चौथे दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गई. आबिद मुश्ताक जीत के हीरो रहे. उन्होंने मुकाबले में 9 विकेट चटकाए. नॉर्थ जोन का मुकाबला अब 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में होगा.
आबिद मुश्ताक का कमाल
नॉर्थ जोन की जीत में स्पिनर आबिद मुश्ताक का बहुत बड़ा योगदान रहा. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में भी वेस्ट जोन के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस वजह से ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मुश्ताक ने चौथे दिन की शुरुआत में ही वेस्ट जोन को झटका दे दिया था. वेस्ट जोन ने 7 विकेट पर 220 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई. आबिद ने बहुत जल्दी तनुष कोटियान को आउट कर दिया. उसके बाद उन्होंने तुषार देशपांडे को भी अपना शिकार बनाया. वेस्ट जोन की तरफ से आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी उर्विल पटेल थे. उनका विकेट निशांत सिंधु ने चटकाया.
---विज्ञापन---
Victory for North Zone 🙌
They bowl West Zone out for 234 to win by 52 runs and enter the semis 👌
इस मुकाबले में नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 251 रन बनाए. अंशुल कंबोज ने 60 रन बनाए. वहीं आयुष बडोनी ने भी 51 रनों का योगदान दिया. वेस्ट जोन की तरफ से तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 4-4 विकेट अपने नाम किए. वेस्ट जोन की बल्लेबाजी खराब रही. पहली पारी में टीम 187 रनों पर ही सिमट गई. वेस्ट जोन की तरफ से शम्स मुलानी ने 52 रन बनाए. मुश्ताक ने पांच और अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके. नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 222 रन बनाए. वहां पर भी बडोनी ने शानदार अर्धशतक जमाया.
---विज्ञापन---
वेस्ट जोन के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
वेस्ट जोन को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला. गायकवाड़ और मुशीर खान ने अच्छी बल्लेबाजी की. मुशीर ने 96 और गायकवाड़ ने 66 रन बनाए. एक वक्त लग रहा था कि वेस्ट जोन मैच में जीत हासिल कर लेगी लेकिन गायकवाड़ के रनआउट से चीजें बदल गईं. गायकवाड़ के आउट होने के बाद वेस्ट जोन संभल नहीं पाई और 234 रनों पर ढेर हो गई. हार के बाद गायकवाड़ काफी निराश नज़र आए.