---विज्ञापन---

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर बदल जाएगा WTC फाइनल का समीकरण, जानिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. मुकाबले में भारतीय टीम मजबूत स्थिति है. हालांकि बारिश ने मामला खराब किया हुआ है. अगर मैच ड्रॉ होता है तो फिर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

---विज्ञापन---

WTC 2025-27 Final: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है. अभी तक तीन दिन भारत के नाम रहे हैं. बल्लेबाजों और गेंदबाजी दोनों विभाग में टीम ने बढ़िया काम किया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. भारत मजबूत स्थिति में है लेकिन बारिश ने मामला अभी तक गड़बड़ किया है. तीनों दिन मैच में बारिश ने खलल डाला. तीसरे दिन भी अंतिम सेशन में बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था. चौथे और पांचवें दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में अगर मैच रद्द हुआ तो फिर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

मजबूत स्थिति में है भारतीय टीम

कोलंबो में मौसम का मिजाज खराब रहा तो फिर टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का समीकरण बिगड़ जाएगा. श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए थे. अभी भी श्रीलंका 238 रनों से पीछे चल रही है. फॉलोऑन टालने के लिए 39 रन और बनाने हैं. वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका को पहली पारी में समेट कर आगे बढ़ना चाहेगी. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और मानस सुथार ने बढ़िया गेंदबाजी की है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: एमएस धोनी और रोहित शर्मा संग अपनी वायरल फोटो पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार किस्सा

टीम इंडिया को कितने मुकाबले जीतने होंगे?

भारतीय टीम WTC की अंकतालिका में अभी 5वें नंबर पर है. अगर बारिश के कारण मैच ड्रॉ होता है तो फिर भारत को नुकसान होगा. भारत के हाथ से कुछ अंक निकल सकते हैं. श्रीलंका दौरे के बाद भारत को सात टेस्ट मैच और खेलने हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट मैच होंगे. दोनों ही टीमें काफी तगड़ी हैं.

---विज्ञापन---

कोलंबो टेस्ट अगर भारत जीत जाएगा तो राह थोड़ा आसान हो जाएगी. टीम इंडिया को फिर 7 में से 5 मुकाबले जीतने होंगे. अगर कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होता है तो भारत को आगे 6 मुकाबले किसी भी हाल में जीतने होंगे. इसके अलावा अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम अच्छी स्थिति में है. अगर बारिश की वजह से मैच ड्रॉ होता है तो टीम इंडिया के हाथ निराश लगेगी.

टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों ने लगाया शतक

पहली पारी में टीम इंडिया ने इनिंग 503 रन पर घोषित की. भारतीय बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने 117 बनाए. उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था. वहीं ध्रुव जुरेल ने भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए. जुरेल ने भी अपने करियर का दूसरा शतक लगाया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी, 1 ओवर में 2 विकेट लेकर किया कमाल

First published on: Aug 26, 2026 10:00 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola