---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Shan Masood Wedding: क्रिकेटर शान मसूद के घर गूंजी शहनाई, पेशावर में मंगेतर निश्चे खान से की शादी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों शादियों की धूम है। कुछ समय पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने निकाह किया था, इसके बाद चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के घर बेटी की शादी की शहनाई गूंजी। अब पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। शान ने शनिवार को […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों शादियों की धूम है। कुछ समय पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने निकाह किया था, इसके बाद चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के घर बेटी की शादी की शहनाई गूंजी। अब पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। शान ने शनिवार को पेशावर में शादी की। वह निकाह समारोह में मंगेतर निश्चे खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शाहिद अफरीदी और ऑलराउंडर शादाब खान भी एक दिन पहले मसूद के निकाह समारोह में शामिल हुए थे। खान के अन्य समारोह पेशावर में होंगे, जबकि क्रिकेटर की ओर से 27 जनवरी को कराची में अपने दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

लहंगे में खूबसूरत नजर आईं निश्चे

कपल का शादी समारोह इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुआ। मसूद ने निकाह के दौरान सफेद कुर्ता और ट्राउजर पहना, जबकि दुल्हन ने एक शानदार आसमानी नीला लहंगा पहना था, जिसे चांदी की कढ़ाई से सजाया गया था। उन्होंने पिंक और व्हाइट फ्लावर ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

https://www.instagram.com/p/Cnpxb36DwaX/?utm_source=ig_embed&ig_rid=23c5f8ff-467f-49e6-9660-634709a0c740

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

निकाह समारोह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां दूल्हा-दुल्हन अंगूठियां पहनाते नजर आ रहे हैं। 32 वर्षीय क्रिकेटर का जन्म 14 अक्टूबर 1989 को कुवैत में हुआ था। उन्होंने 27 टेस्ट मैच, पांच वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। वह टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा शान ने हाल ही में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। वह इस सीजन टीम के कप्तान होंगे। शान प्रसिद्ध बैंकर मंसूर मसूद खान के बेटे हैं जबकि उनके चाचा वकार मसूद खान ने कैबिनेट में राज्य मंत्री की क्षमता में राजस्व और वित्त पर पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के सलाहकार के रूप में कार्य किया है।

और पढ़िए –KL Rahul Athiya Shetty Wedding: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव समेत खेल जगत ने इस खास अंदाज में दी कपल को बधाई

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1616523359377920000?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1616523359377920000%7Ctwgr%5E870d54262c85991b83f5354a5775b29c111b7dac%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F466364-shan-masood-ties-the-knot-with-nische-khan-in-peshawar

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे शाहीन अफरीदी

कुवैत में जन्मे इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए अपने करियर के दौरान 27 टेस्ट, पांच वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं, जबकि लगभग 2,000 रन बनाए हैं। मसूद की बड़ी बहन का पिछले साल निधन हो गया था। शान के छोटे भाई बैरिस्टर हैं। शान के अलावा, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी फरवरी में शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 21, 2023 03:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola