---विज्ञापन---

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

KL Rahul-Athiya Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें राहुल और अथिया एक-दूसरे का हाथ पकड़े सात फेरे लेते और मंडप में बैठने नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram A post shared […]

---विज्ञापन---

KL Rahul-Athiya Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें राहुल और अथिया एक-दूसरे का हाथ पकड़े सात फेरे लेते और मंडप में बैठने नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

इससे पहले अथिया के पिता व एक्टर सुनील शेट्टी से शादी समारोह स्थाल से बाहर आकर दोनों के सात फेरे संपन्न होने की जानकारी दी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं। अब मैं फादर इन लॉ बन गया हूं। लेकिन इस रिश्ते से बीच में लॉ निकल जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –राहुल-अथिया की शादी में ठुमके नहीं लगा पाएंगे रोहित-विराट, लेकिन ये क्रिकेटर मचाएंगे धमाल

---विज्ञापन---

मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं

आगे सुनील ने कहा, मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं। (फादर) यह काम मैं काफी अच्छा कर लेता हूं। सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। रिसेप्शन कब होगा इस सवाल पर सुनील ने कहा कि आईपीएल के बाद इसके होने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक शादी में कुल करीब 100 लोग ही शामिल हुए।

---विज्ञापन---

चार साल से रोमांस 

शादी के बाद सुनील ने बाहर आकर मिठाई बांटी और इसकी जानकारी दी। बता दें चार साल के रोमांस के बाद आज अथिया और राहुल की शादी हुई है। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि राहुल-अथिया की शादी को जितना सीक्रेट रखा गया है। उनका रिसेप्शन उतना ही ग्रैंड होगा। रिसेप्शन में राहुल और अथिया दोनों की तरफ से करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

और पढ़िए –KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: सामने आई तस्वीरें, राहुल ने चूमा, हाथ पकड़कर लिए सात फेरे 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 23, 2023 07:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola