---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

शाकिब अल हसन को आया भयंकर गुस्सा, फैन को ‘कैप’ से ही कूट डाला, देखें वीडियो

नई दिल्ली: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार उनकी ऑन-फील्ड तो वहीं कुछ मौकों पर मैदान से बाहर झड़प की खबरें सामने आती हैं। इन दिनों इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश दौरे पर है। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को बांग्लादेश ने पहले ही टी-20 में शिकस्त […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार उनकी ऑन-फील्ड तो वहीं कुछ मौकों पर मैदान से बाहर झड़प की खबरें सामने आती हैं। इन दिनों इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश दौरे पर है। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को बांग्लादेश ने पहले ही टी-20 में शिकस्त दे दी है। दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस बीच शाकिब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में शाकिब सैकड़ों लोगों से घिरे रहने के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच एक फैन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

धक्का-मुक्की शुरू होते ही बौखला गए शाकिब

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाकिब अल हसन फैंस से घिरे हैं, अचानक भीड़ में से कुछ लोग उनके और साथियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर देते हैं। फैंस को ऐसा करते देख शाकिब बुरी तरह भड़क जाते हैं। वह अपनी कैप उतारते हैं और फैन के सिर पर दे-दनादन मारना शुरू कर देते हैं। शाकिब को फैन की कुटाई करते देख लोग दंग रह जाते हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया

हालांकि अब तक ये पता नहीं चला है कि ये वीडियो किस लोकेशन का है, लेकिन इसमें बांग्लादेश का एक बाजार जैसा माहौल नजर आता है। अक्सर विवादों में रहने वाले शाकिब से वीडियो सामने आने के बाद नया विवाद जुड़ गया है। फिलहाल इस मामले पर क्रिकेटर और बोर्ड का कोई बयान सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश को 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वह टी-20 सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को शिकस्त देने की तैयारी कर रही है।

First published on: Mar 11, 2023 03:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola