IND vs SL: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए 9 रन तो बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड, 19 सालों के बाद होगा ऐसा

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. देवदत्त पडिक्कल का सभी का साथ मिला है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने आसानी के साथ 460 रन बना लिए हैं. अब तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है.

IND vs SL Galle Test

Pic Credit- X

IND vs SL: गॉल टेस्ट शुरू होने से पहले टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर बड़े सवाल उठ रहे थे. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि किसी तरह से 300 रनों का आंकड़ा पार हो जाए. हालांकि पहले 2 दिन खत्म होने के बाद टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के पास इसमें और रन जोड़ने का मौका है. अगर गॉल टेस्ट के तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 रन और बना दिए, तो टीम इंडिया 19 सालों के बाद ये कारनामा कर सकती है. 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा पर टिकी हैं नजरें 

गॉल टेस्ट मैच में अब तक टीम इंडिया के 10 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया है. प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. अगर उन्होंने तीसरे दिन 9 रन और बना लिए तो वो भी दहाई का आंकड़ा पार कर जाएंगे. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया के सभी 11 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर जाएंगे.

विज्ञापन

ऐसा कारनामा टीम इंडिया 19 सालों के बाद टेस्ट फॉर्मेट में करेगी. कृष्णा का साथ फिलहाल कुलदीप यादव दे रहे हैं. कुलदीप 12 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. तीसरे दिन की शुरुआत में इन दोनों ने अगर थोड़ी सी फाइट और दिखाई तो ये रिकॉर्ड बन जाएगा. इसके साथ ही भारतीय टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों को और परेशान कर सकेगी. इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

विज्ञापन

पिछली बार 2007 में हुआ था ये कारनामा 

पिछली बार ये कारनामा टीम इंडिया ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. इस मुकाबले में केएल राहुल ने 82 रन बनाए हैं, तो वहीं ध्रुव जुरेल ने भी अहम 51 रन जोड़े हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत के नाम 39 रन दर्ज हैं. हालांकि सभी का दिल मोहम्मद सिराज ने 11 रन बनाकर जीत लिया. सिराज ने इस पारी के दौरान 1 गगनचुंबी छक्का भी बड़ा. ऐसे में तीसरे दिन की शुरुआत देखने लायक होगी. श्रीलंकाई कप्तान भी दिन की शुरुआत में आक्रामकता के साथ खेलेंगे, ऐसे में इसका फायदा प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ