IND vs SL: टीम इंडिया को जीत के लिए तीसरे दिन करने होंगे ये 3 काम, अब गेंदबाजों की है बारी

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट मैच में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पहले 2 दिन टीम इंडिया के नाम रहे हैं. ऐसे में गॉल टेस्ट मैच का तीसरा दिन बहुत ही अहम हो गया है. टीम इंडिया को अब तीसरा दिन भी अपने नाम करना होगा.

Team India (PIC Credit - AI)

Team India (PIC Credit - AI) कोलंबो टेस्ट मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी

IND vs SL: टीम इंडिया के लिए गॉल टेस्ट बहुत ही अहम होने वाला है. मैच के पहले 2 दिनों में भारतीय खिलाड़ियों ने इसे साबित भी किया है. पहले 2 दिनों में टीम इंडिया ने जो दबदबा बनाया है. उसे वो तीसरे दिन भी बरकरार रखने का प्रयास करेगी. अगर टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन ये 3 बड़े काम कर दिए, तो उनका जीत दर्ज करना लगभग पक्का हो जाएगा. बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया है, अब गेंदबाजों के ऊपर जिम्मेदारी आ गई है. 

विज्ञापन

कुलदीप-प्रसिद्ध को करनी होगी 8 से 10 ओवर बल्लेबाजी 

तीसरे दिन की शुरू में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी करने उतरेंगे. अगर इन दोनों ने ही 8 से 10 ओवर और बल्लेबाजी कर दी, तो श्रीलंकाई गेंदबाजों के ऊपर दबाव और बढ़ जाएगा. इससे श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज भी ज्यादा परेशान होंगे. कुलदीप यादव ने हाल में ही इंग्लैंड की सरजमीं पर अच्छी बल्लेबाजी की थी. ऐसे में वो श्रीलंका में भी बड़ा स्कोर बनाकर खुद को साबित करना चाहेंगे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को भी अब कुलदीप का साथ देना होगा. 

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को देनी होगी शानदार शुरुआत 

टीम इंडिया के पास मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार तेज गेंदबाज हैं. सिराज का श्रीलंका में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. ऐसे में वो नई गेंद से विकेट लेकर श्रीलंका की टीम को दबाव में डालना चाहेंगे. कृष्णा के ऊपर भी कई सवाल उठते रहते हैं. उनके पास भी गॉल टेस्ट के तीसरे दिन खुद को साबित करने का मौका होगा. अगर टीम इंडिया के दोनों तेज गेंदबाजों ने पहले सेशन में ही 2 से 3 विकेट हासिल कर लिए, तो मैच में श्रीलंका बहुत ज्यादा पिछड़ जाएगी. 

विज्ञापन

स्पिनरों के पास है बड़ा मौका 

गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंका के स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब तीसरे दिन भारतीय स्पिनरों को भी पिच से मदद मिल सकती है. रवींद्र जडेजा के पास इस पिच का फायदा उठाने का अच्छा मौका है. जडेजा स्पिनरों के लिए मददगार पिचों पर बहुत ही खतरनाक साबित हो सकते हैं. कुलदीप यादव को भी लंबे समय के बाद मौका मिला है. ऐसे में वो भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. हालांकि सभी की नजरें युवा ऑलराउंडर मानव सुथार पर टिकी हैं. सुथार के पास भी सुनहरा मौका है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ