---विज्ञापन---

सानिया मिर्जा या शोएब मलिक, किसके साथ रहेगा बेटा इजहान?

Sania Mirza-Shoaib Malik Son Izhaan Custody: शोएब मलिक की तीसरी शादी से सानिया और उनके अलग होने की खबर पुख्ता है। अब सवाल है कि उनका बेटा इजहान किसके पास रहेगा?

Sania Mirza-Shoaib Malik Son Izhaan Custody: खेल की दुनिया के सबसे चर्चित कपल सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक दूसरे से अब अलग हो चुके हैं। दोनों के अलग होने की जानकारी अब पुख्ता भी हो गई है क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा द्वारा भी उनसे खुला लेने की जानकारी सामने आई है। इन सभी के बीच अब एक चर्चा और हो रही है कि सानिया व शोएब का पांच साल का बेटा इजहान किसके पास रहेगा?

किसे मिलेगी इजहान की कस्टडी?

दरअसल आपको बता दें कि जब पति और पत्नी के बीच तलाक होता है तो बच्चे की कस्टडी भी कानूनी तौर पर ही दी जाती है। लेकिन यहां सानिया द्वारा शोएब से खुला लेने की जानकारी मिली है। खुला में कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है और ऐसे में पत्नी अपनी मर्जी से पति से अलग हो सकती है। इसमें पति भी मेहर यानी मुआवजा राशि देने के लिए बाध्य नहीं होता है। लेकिन बच्चों की कस्टडी पर क्या नियम हैं ये आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

क्या हैं बच्चों की कस्टडी के नियम?

देखिए हिंदू धर्म में तलाक के बाद कोर्च में कस्टडी केस होता है। इसमें लीगल प्रक्रिया के बाद ही कस्टडी पर फैसला होता है। मुस्लिम धर्म में बच्चों की कस्टडी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड फैसला लेता है। मगर उनके कानून के मुताबिक बच्चा जब तक 7 साल का नहीं हो जाता तब तक बिना किसी ऑब्जेक्शन के लिए उसकी कस्टडी मां के पास रहती है।

---विज्ञापन---

उसके बाद अगर मां बच्चे की देखभाल करने में नाकाम रहती है तो उस स्थिति में कस्टडी पिता के पास जा सकती है वरना मां के पास ही इसका हक होता है। इजहान फिलहाल लगातार अपनी मां सानिया मिर्जा के साथ नजर आते हैं। सानिया इंस्टाग्राम पर भी इजहान के साथ अक्सर पोस्ट करती हैं। वहीं समय-समय पर शोएब भी इजहान के साथ फोटो शेयर करते हैं। करीब 2-3 हफ्ते पहले भी शोएब ने इजहान के साथ पोस्ट शेयर किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी पर अपडेट, वर्ल्ड कप से पहले IPL पर भी सस्पेंस

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लिया ‘खुला’, टेनिस स्टार के परिवार ने तलाक पर दिया अपडेट

---विज्ञापन---

First published on: Jan 20, 2024 05:25 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola