---विज्ञापन---

भारत के खिलाफ अहम सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र हुए चोटिल

Rachin Ravindra Injured: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल हो गए हैं.

---विज्ञापन---

Rachin Ravindra Injured: भारतीय टीम अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. दोनों देशों के बीच T20I, टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. दोनों देशों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. श्रृंखला की शुरुआत से एक महीने पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल हो गए हैं. वह कीवी टीम का अहम हिस्सा हैं और उनका बाहर होना टीम कॉम्बिनेशन में कई बड़े बदलाव करने के लिए मजबूर कर सकता है.

चोटिल हुए रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र के कंधे में चोट लगी. दरअसल, ऑकलैंड में एक विज्ञापन शूट के दौरान रवींद्र ने अपना दायां कंधा चोटिल कर लिया. 16 सितंबर को Sky के साथ एक प्रमोशनल शूट के दौरान वह डाइव लगाते हुए गलत तरीके से गिर गए, जिस वजह से उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया.

---विज्ञापन---

18 सितंबर को मेडिकल टीम ने जांच की थी, जिसके बाद पता चला कि स्टार ऑलराउंडर की चोट गंभीर है. हेड कोच रॉब वॉल्टर ने साफ कर दिया है कि टीम लॉन्ग टर्म रिकवरी पर फोकस करेगी और उनकी वपसी में कोई जल्दबाजी नहीं करेगी. उन्होंने साफ कर दिया कि अगले छह महीनों में कई टेस्ट मैचों का आयोजन होना है और इसके लिए वह रवींद्र को फिट रखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 ऑक्शन को लेकर बड़ा खुलासा, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लगेगी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली

---विज्ञापन---

T20I सीरीज नहीं खेलेंगे रचिन रवींद्र?

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत T20I सीरीज से होगी, जिसके बाद क्रमशः वनडे और टेस्ट श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा. चोट के कारण रचिन रवींद्र T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इसके बाद वह एकदिवसीय सीरीज में कमबैक कर सकते हैं. इसके बाद वह भी टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

T20I सीरीज

  • 22 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पहला T20I मैच) – क्रिस्टचर्च
  • 24 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (दूसरा T20I मैच) – क्रिस्टचर्च
  • 27 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (तीसरा T20I मैच) – वेलिंग्टन
  • 30 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (चौथा T20I मैच) – ऑकलैंड
  • 1 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पांचवां T20I मैच) – हैमिलटन

वनडे सीरीज

  • 4 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पहला ODI मैच) – ऑकलैंड
  • 7 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (दूसरा ODI मैच) – वेलिंग्टन
  • 10 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (तीसरा ODI मैच) – हैमिलटन
  • 13 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (चौथा ODI मैच) – माउंट मौंगानुई
  • 15 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पांचवां ODI मैच) – माउंट मौंगानुई

टेस्ट सीरीज

  • 19-23 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पहला टेस्ट मैच) – वेलिंग्टन
  • 27 नवंबर-1 दिसंबर: भारत vs न्यूजीलैंड (दूसरा टेस्ट मैच) – क्रिस्टचर्च

ये भी पढ़ें:- BCCI का फैसला नहीं, अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Sep 19, 2026 09:59 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola