---विज्ञापन---

एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी, किट के झमेले में फंसी टीम इंडिया

Team India Jersey Kit: एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया जर्सी के झमेले में फंस गई है. कई खिलाड़ियों को ऑफिशियल किट की जर्सी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

---विज्ञापन---

Team India Jersey Kit: एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है. रविवार (20 सितंबर) को टीम इंडिया इस प्रतियोगिता के लिए जापान रवाना होगी. इससे पहले भारतीय टीम के कुछ सदस्यों को जर्सी और आधिकारिक किट में समस्या सामने आ रही है. BCCI और JSW इंस्पायर के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है. कई खिलाड़ियों को सही किट मिल गई है लेकिन अभी भी कुछ प्लेयर्स की दिक्कतों का समाधान नहीं निकला है.

टीम इंडिया की जर्सी बनी समस्या

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मेंस टीम को आधिकारिक किट में साइज की दिक्कत आ रही है. भारतीय ओलंपिक असोसिएशन एशियन गेम्स के लिए किट तैयार कर रही है और उन्होंने JSW इंस्पायर से साझेदारी की है. खिलाड़ियों की इस समस्या का हल निकालने के लिए BCCI लगातार JSW इंस्पायर से बात कर रही है. रिपोर्ट में साफ कर दिया गया है कि ज्यादातर खिलाड़ियों की समस्याओं का हल निकाल दिया गया है और उन्हें सही किट मिल गई है.

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम इंडिया नई दिल्ली से कल सुबह रवाना होगी. इससे पहले भी कुछ खिलाड़ी अपने साइज की किट का इंतजार कर रहे हैं. खिलाड़ियों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने ठुकराया KKR में शामिल होने का ‘ऑफर’, एक शब्द में किया इनकार, VIDEO वायरल

---विज्ञापन---

जापान में दो अलग-अलग जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम एशियन गेम्स में रेगुलर T20I जर्सी में नजर नहीं आएगी. दरअसल, जापान के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले एकमात्र T20I मैच में टीम इंडिया अपनी रेगुलर टीम किट में नजर आएगी. इसके बाद एशियन गेम्स में वह इंडियन ओलंपिक असोसिएशन द्वारा तैयार की गई जर्सी में खेलती दिखाई देगी. भारत का यहां 28 सितंबर को सीधे क्वार्टर फाइनल में मैच खेला जाएगा. अभी उनके विरोधी का नाम सामने नहीं आया है.

अन्य खिलाड़ियों को भी हो रही किट से जुड़ी समस्या

किट की समस्या सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं हो रही है. दरअसल, दो बार के एशियन गेम्स शॉट-पुट चैंपियन तजिंदरपाल सिंह टूर को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैग बेअरर्स से हटा दिया गया, क्योंकि वह त्सुकुबा में स्थित अपने ट्रेनिंग बेस से नागोया नहीं पहुंच पाए, क्योंकि उन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से किट नहीं मिल पाई. उनकी जगह कबड्डी स्टार पवन सेहरावत को ओपनिंग सेरेमनी में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम की समस्या का जल्द से जल्द हल निकाला जा रहा है और उम्मीद है कि बचे हुए खिलाड़ियों को भी किट मिल जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ अहम सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र हुए चोटिल

First published on: Sep 19, 2026 02:00 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola