शेफाली वर्मा ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में सबसे सिक्स लगाने वाली बनीं बल्लेबाज

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की वुमेंस क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया. शेफाली वर्मा ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम दिखाया. अब उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Shafali Verma

शेफाली वर्मा ने किया कमाल (Image: Instagram/indiancricketteam)

Shafali Verma Surpasses Harmanpreet Kaur: भारत की वुमेंस क्रिकेट टीम का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया ने पहले एशिया कप जीता और अब एशियन गेम्स में तगड़े प्रदर्शन से वाहवाही लूटी है. भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को बुरी तरह हराया. 8 विकेट से एकतरफा जीत भारत ने हासिल की है. शेफाली वर्मा ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले 2 विकेट चटकाए और बाद में 40 रनों की शानदार पारी खेली. बड़ी बात ये है कि शेफाली ने इतिहास रच दिया है. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा का बड़ा कारनामा

शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 सिक्स लगाए. उन्होंने इसके जरिए हरमनप्रीत कौर के खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. शेफाली अब टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ओवरऑल बात की जाए तो वो दूसरी बैट्समैन बन गई हैं. हरमनप्रीत ने 2018 में 25 सिक्स लगाए थे. शेफाली 2026 में अभी तक 26 सिक्स लगा चुकी हैं. शेफाली ने हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वो भारत की तरफ से नंबर-1 बन गई हैं. वहीं वर्ल्ड में उनसे आगे श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं. 2024 में उन्होंने 32 सिक्स लगाए थे. शेफाली जिस अंदाज में बैटिंग कर रही हैं उसे देखकर लगता है कि वो अट्टापट्टू को भी पीछे छोड़ देंगी.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा का करियर

शेफाली वर्मा 117 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3177 रन बना चुकी हैं. उनका उच्चतम स्कोर 81 रनों का है. वो टी20 में अभी तक 95 सिक्स लगा चुकी हैं. उनके नाम 21 अर्धशतक भी दर्ज हैं. शेफाली का स्ट्राइक रेट 139.35 का रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितनी तेजी से रन बनाती हैं. शेफाली 32 वनडे मैचों में 745 रन बना चुकी हैं. उनका बेस्ट स्कोर 87 रन का रहा है. उनके नाम 5 अर्धशतक दर्ज हैं. शेफाली का करियर बहुत लंबा चलने वाला है. फ्यूचर में वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत

भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन बनाए. कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. टीम इंडिया की तरफ से श्री चरनी ने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए. जवाब में टीम इंडिया ने 5 ओवर में 59 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारत का मुकाबला अब सेमीफाइनल में बांग्लादेश के साथ होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ