सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लिया 'खुला', टेनिस स्टार के परिवार ने तलाक पर दिया अपडेट

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce News: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। इस खूबसूरत कपल के बीच दरार पड़ी और अब दोनों अलग हो गए हैं।

Sania Mirza Takes Khula Divorce Shoaib Malik

Sania Mirza Takes Khula Divorce Shoaib Malik (Image- News24)

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce News: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने शनिवार 20 जनवरी को पाक एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर सभी को चौंका दिया। शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। दोनों का एक बेजा इजहान भी है। शोएब की तीसरी शादी के बाद हर तरफ इस बात के चर्चे थे कि शोएब और सानिया का आखिरी तलाक कब हुआ। अब एक रिपोर्ट में इसका जवाब भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सानिया के परिवार से यह जानकारी मिली है कि सानिया ने शोएब से ‘खुला’ लिया था। अब लोग तलाक और खुला को लेकर कंफ्यूज हैं।

विज्ञापन

क्या है खुला और तलाक में अंतर?

दरअसल खुला भी इस्लाम में तलाक का एक प्रकार ही है। लेकिन यह कुछ मायनों में तलाक से अलग होता है। कुरान से मिलने वाली जानकारी के मुताबिक खुला पत्नी अपनी मर्जी से पती से ले सकती है। ऐसा तब होता है जब पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वहीं तलाक दोनों की मर्जी से ही होता है। तलाक के बाद पति को पत्नी के लिए कुछ राशि भी देनी पड़ती है। जबकि खुला में पति इस राशि को देने के लिए बाध्य नहीं होता है।

विज्ञापन

इसलिए अब पीटीआई द्वारा बताया जा रहा है कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से खुला लिया था। इसके बाद ही शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। जानकारी के मुताबिक शोएब और सना एक दूसरे को 2022 से ही जानते थे। शोएब ने 2022 में एक पोस्ट भी किया था जिसके बाद पता चला था कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं। वहीं 2022 से ही शोएब और सानिया के बीच रिश्ते में दरार की खबरें आने लगी थीं। हाल ही में सानिया ने इंस्टाग्राम से भी शोएब के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

विज्ञापन

शोएब मलिक ने की तीसरी शादी

शोएब मलिक की कथित तौर पर यह तीसरी शादी बताई जा रही है। शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दिकी के साथ विवादों में थी। यह शादी बताई जाती है कि 2002 में हुई थी। इसके बाद 2010 में शोएब ने आयशा से तलाक लिया और सानिया मिर्जा से शादी कर ली थी। अब करीब 13-14 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। यह जोड़ी खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ी भी थी। अब जानकारी मिली है कि शोएब ने सानिया से अलग होने के बाद ही सना से शादी की है। इसको लेकर न्यूज एजेंसी ने सानिया के परिजनों के हवाले से अपडेट दिया है, मगर अभी सानिया की तरफ से खुद कोई बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ