वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शिमरोन हेटमायर, 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बनाया रिकॉर्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शिमरोन हेटमायर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से खूब बवाल मचाया हुआ. उन्होंने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इस बीच हेटमायर ने वैभव सूर्यवंशी को भी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पीछे कर दिया है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी खिसके पीछे (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Shimron Hetmyer: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शिमरोन हेटमायर ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है. वो गयाना अमेजन वॉरियर्स से खेल रहे हैं. उन्होंने जमैका किंग्समैन के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा. हेटमायर ने 45 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए. हेटमायर ने अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में भारत के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है. सूर्यवंशी को हाल ही में अभिषेक शर्मा ने भी पीछे किया था.

विज्ञापन

सूर्यवंशी से आगे निकले शिमरोन हेटमायर

2026 में टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे शिमरोन हेटमायर निकल गए हैं. सूर्यवंशी ने अभी तक खेले 22 मैचों में 86 सिक्स लगाए हैं. हेटमायर 51 मैचों में 87 सिक्स के साथ उनसे आगे निकल गए हैं. सूर्यवंशी को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. अगर वो खेलते तो फिर और आगे जा सकते थे. वैसे टी20 में सूर्यवंशी का रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है. IPL में उन्होंने इस साल अपनी बल्लेबाजी से खूब कोहराम मचाया था.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने भी छोड़ा पीछे

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की. उन्होंने 34 गेंदों में 108 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी पारी में 9 चौक और 11 सिक्स लगाए. खैर अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक के नाम अब कुल 96 सिक्स हो चुके हैं. चार छक्के मारकर वो जल्द ही 100 का आंकड़ा छू सकते हैं. अभिषेक पहले वैभव सूर्यवंशी से भी पीछे थे. वैभव अब इस लिस्ट में आठवें नंबर पर खिसक गए हैं. वैसे सूर्यवंशी को आगे मौका मिलेगा तो वो कुछ खिलाड़ियों को एक झटके में पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

फिन एलन हैं टॉप पर

इस साल अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में फिन एलन टॉप पर हैं. वो 101 सिक्स मार चुके हैं. वहीं दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिनके नाम 99 सिक्स हैं. तीसरे नंबर अभिषेक शर्मा (96) बने हुए हैं. चौथे नंबर पर रायन रिकेल्टन और पांचवें नंबर पर मिचेल मार्श हैं. भारत की तरफ से टॉप-10 में सिर्फ अभिषेक और सूर्यवंशी हैं. ईशान किशन 13वें नंबर पर मौजदू हैं. आगामी एशियन गेम्स में उम्मीद के मुताबिक अभिषेक 100 का आंकड़ा पार कर लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ