Team India Three Star Players Mohammad Shami Suryakumar Yadav Hardik Pandya Injury Update

टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी पर अपडेट, वर्ल्ड कप से पहले IPL पर भी सस्पेंस

Team India 3 Cricketers Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के तीन बड़े खिलाड़ियों की इंजरी पर ताजा अपडेट सामने आया है। अब उनके आईपीएल खेलने पर भी सस्पेंस है।

Team India 3 Cricketers Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मौजूदा समय में इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। टीम के तीन बड़े सितारे सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ भी चोटिल हैं। अब इन खिलाड़ियों की चोट पर अपडेट सामने आया है। दरअसल यह अपडेट दिया है क्रिकबज ने और इसके बाद इनमें से कई खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर भी सस्पेंस है।

विज्ञापन

शमी और शार्दुल नहीं हुए फिट

गौरतलब है कि 2022 के अंत में भीषण रोड एक्सीडेंट का शिकार हुए ऋषभ पंत को शनिवार सुबह से ही रिकवरी के लिए लंदन भेजने की खबरें सामने आ रही थीं। उसी बीच जानकारी मिली है कि पंत के अलावा मोहम्मद शमी को भी लंदन में डॉक्टर से मिलने की सलाह मिली है। इतना ही नहीं शमी एनसीए के डॉक्टर और टीम इंडिया के पूर्व फिजियो नितिन पटेल के साथ लंदन जा सकते हैं। साथ ही शार्दुल ठाकुर को घुटने की समस्या के बाद रणजी खेलने की अनुमति नहीं मिली है।

विज्ञापन
Prithvi Shaw Injury Update

Prithvi Shaw Injury Update

वहीं पृथ्वी शॉ भी पिछले साल अगस्त में घुटने के लिगामेंट में इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। ताजा अपडेट की मानें तो उनकी वापसी में अभी एक महीने का और समय लग सकता है। यानी वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी से शायद बाहर ही रहेंगे। वहीं अभी उनके आईपीएल में खेलने पर भी सस्पेंस है। इसके अलावा मोहम्मद शमी लगातार वर्ल्ड कप के बाद से बाहर हैं।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने बढ़ाई टेंशन

इंग्लैंड सीरीज से उनका बाहर होना लगभग तय है और पहले दो टेस्ट की टीम में उनका नाम भी नहीं है। अगर वह लंदन गए तो उनका 11 मार्च तक होने वाली इस सीरीज से बाहर होना भी तय मान सकते हैं। फिर इसके बाद आईपीएल 2024 की शुरुआत होगी जिसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। फिर मई की शुरुआत में ही वर्ल्ड कप स्क्वॉड का भी ऐलान होना है ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए भी शमी पूरी तरह फिट होते हैं या नहीं यह भी अभी साफ नहीं है।

अगर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की बात करें तो सूर्या ने हाल ही में 17 जनवरी को जर्मनी में सर्जरी के बाद तस्वीर शेयर की थी। उधर हार्दिक पांड्या लगातार सोशल मीडिया पर अपने जिम के वीडियो शेयर कर रहे हैं। इससे लगने लगा है कि अगले एक-दो महीने में यह दोनों खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ