शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से रचाई शादी, सानिया मिर्जा से नहीं हुआ अभी तक तलाक

shoaib malik marriage: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शादी के बंधन में बंध चुके है। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।

shoaib malik got married sana javed

शोएब मलिक ने सना जावेद से की शादी Image Credit: Social Media

Shoaib Malik Got Married: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। हाल ही में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की अलग होने की खबरे मीडिया में आई थी लेकिन इस बीच शोएब मलिक ने शादी करके सभी को चौंका दिया है। शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

सना और शोएब की डेटिंग की उड़ी थी अफवाहें

विज्ञापन

मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले साल सना के बर्थडे पर शोएब मलिक ने उनको हैप्पी बर्थडे भी विस किया था। शोएब मलिक ने सना को बर्थडे विश करते हुए लिखा था कि ‘हैप्पी बर्थडे बडी’ जिसके बाद फैंस को लगने लगा था कि यो दोनों पक्का एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर शोएब और सना ने कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन

शोएब मलिक की ये तीसरी शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। सबसे पहले शोएब ने साल 2002 में आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। इसके बाद उनका तलाक हो गया था। फिर साल 2010 में शोएब मलिक ने भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है जो फिलहाल सानिया के पास ही रहता है। अब सना जावेद से शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी।हालांकि कुछ दिनों पहले सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिससे उनके अलग होने के आसार लग रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ