---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL 2023: छक्का कूटने चले थे जेसन रॉय, उस्मान कादिर ने बिखेर डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। सोमवार को क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में जाल्मी के गेंदबाज उस्मान कादिर की कहर बरपाती गेंदबाजी देखने को मिली। कादिर ने अपने पहले दो ओवरों में 2 विकेट चटकाकर के बल्लेबाजों के होश […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। सोमवार को क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में जाल्मी के गेंदबाज उस्मान कादिर की कहर बरपाती गेंदबाजी देखने को मिली। कादिर ने अपने पहले दो ओवरों में 2 विकेट चटकाकर के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने जाल्मी के ओपनर जेसन रॉय को इस तरह बोल्ड मारा कि बल्लेबाज देखता ही रह गया।

सातवें ओवर में बिखेर डालीं गिल्लियां

ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की आखिरी गेंद डालने आए कादिर ने सटीक लाइन पर बॉल डाली तो जेसन रॉय ने इस पर छक्का कूटने की कोशिश की, लेकिन वे बीट हुए और बॉल टप्पा पड़ने के बाद ऑफ स्टंप पर रखी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये बॉल इतनी खतरनाक थी कि इससे पहले रॉय इसे समझ पाते, उनके होश ही उड़ गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Women’s T20 WC, IND vs IRE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की एंट्री

---विज्ञापन---

10 ओवर में महज 42 रन बना सकी जाल्मी

रॉय को आउट करने के बाद कादिर ने मुहम्मद नवाज को महज 2 रन पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कादिर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जाल्मी ने पहले 10 ओवर में दबाव बनाकर रखा। जाल्मी पहले 10 ओवर में 3 विकेट खोकर महज 42 रन ही बना सकी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 20, 2023 08:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola