WCL 2026: फिर होगी भारत-पाक की टक्‍कर, एक्‍शन में नजर आएंगे युवराज-अफरीदी, देखें शेड्यूल

वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के सीजन-3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बड़ा मैच होगा. लीग में दिग्गजों का इस बार जमावड़ा देखने को मिलने वाला है. नई टीम को भी जगह दी गई है.

wcl

वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप का कार्यक्रम जारी (Photo: X)

WCL 2026: आने वाले महीनों में क्रिकेट का एक्शन दोगुना होने वाला है. इस साल वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के सीजन-3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. फैंस को इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेलते हुए नज़र आएंगे. एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो, डेविड वॉर्नर, अफरीदी और मोईन अली जैसे बड़े खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. इस बार तो एक नई टीम को भी मौका दिया गया है.

विज्ञापन

कब होगा वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप सीजन-3?

वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप लीग इस साल 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाली है. दिग्गज खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ तगड़ी राइवलरी देखने को मिलने वाली है. पिछले दो सीजन में इस लीग को बढ़िया सफलता मिली है. स्टार पावर और रोमांच के साथ कई यादगार पल दिखे. WCL सीजन-3 में कुछ और बड़े नामों को जोड़ा जा सकता है. डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमुदुल्लाह भी बवाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: शुभमन गिल बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल

बांग्लादेश चैंपियंस को किया गया शामिल

सीजन-3 में इस बार बांग्लादेश चैंपियंस को भी शामिल किया गया है. कहीं ना कहीं ये फैंस का रोमांच बढ़ाने के लिए अच्छा कदम है. बांग्लादेश के कई दिग्गज लीग में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी का दिल जीत सकते हैं. बहुत जल्द टीम के स्क्वाड का ऐलान भी किया जाएगा. बांग्लादेश चैंपियंस तीसरे सीजन की विजेता भी बन सकती है.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान का होगा मैच

आप सभी जानते हैं कि क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की राइवलरी हमेशा अलग लेवल पर रही है. फैंस इनके मैच को हमेशा देखना पसंद करते हैं. सीजन-3 में भी दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. WCL सीजन का पहला खिताब इंडिया चैंपियंस ने जीता था. भारतीय टीम का हमेशा अच्छा प्रदर्शन इस लीग में रहा है. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान चैंपियंस को मात दी थी. वहीं दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में भारत-पाकिस्तान समेत कई पुरानी क्रिकेट राइवलरी की झलक फिर देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ