देवदत्त पडिक्कल के टेस्ट डेब्यू शतक पर KL राहुल का बड़ा बयान, बोले – पिछले कुछ सालों से वह…
IND vs SL: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की है. राहुल ने कहा है कि पडिक्कल काफी लंबे से समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे थे. मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भारत के लिए बड़ी पारियां खेलेंगे.
KL Rahul on Devdutt Padikkal: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. गॉल टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा. यह टेस्ट ही नहीं, बल्कि उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा.
26 वर्षीय पडिक्कल की इस धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 462 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की. राहुल ने बताया कि उन्होंने पडिक्कल को अंडर-19 के दिनों से आगे बढ़ते हुए देखा है और उन्होंने काफी संघर्ष किया है. वह आगे भी भारत के लिए बड़ी पारियां खेलेगा.
---विज्ञापन---
‘पिछले कुछ सालों से वह अपने मौके का इंतजार कर रहे थे’
BCCI ने सोमवार (16 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो शेयर किया, जिसमें केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की. राहुल ने कहा, ”पडिक्कल और मैं एक ही राज्य से हैं. मैंने उसे अंडर-19 के दिनों से आगे बढ़ते देखा है. उन्होंने कर्नाटक के लिए ढेरों रन बनाए हैं और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई. पिछले कुछ सालों से वह अपने मौके का इंतजार कर रहे थे और चुपचाप नेट्स में मेहनत की. उन्होंने अपनी बैटिंग के कुछ पहलुओं को बेहतर करने की कोशिश की.”
उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुछ सालों में जब वह टीम के साथ थे तो हमने इस बारे में बहुत सारी बातें की हैं कि क्या बेहतरकरने की जरूरत है? हमने यह भी चर्चा कि श्रीलंका में क्या हो सकता है या आने वाले टेस्ट मैचों में क्या उम्मीद है.”
---विज्ञापन---
𝗧𝘂𝗿𝗻'𝗶𝗻𝗴 𝗨𝗽 𝗙𝘁. 𝗞𝗟 𝗥𝗮𝗵𝘂𝗹 😎
The preparation, the application and making the most of the experience ✅
देवदत्त पडिक्कल ने मार्च 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था. इसके बाद नवंबर 2024 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला. लेकिन इसके बाद उन्हें लंबे समय तक टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में मिले मौके को पडिक्कल ने अच्छे तरीके भुनाया और अपना पहला इंटरनेशनल शतक ठोककर सभी प्रभावित किया.
राहुल ने कहा, ”पडिक्कल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो पहले भी श्रीलंका आ चुके हैं. उन्होंने इंडिया ए के लिए भी रन बनाए हैं. वह बस कंडीशन की आदल डाल रहे हैं. उन्होंने वार्म-अप गेम में भी शतक लगाया. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बल्लेबाजी करना और बड़े स्कोर बनाना पसंद है. मैं बेहद खुश हूं कि उन्होंने अपना पहला शतक जड़ा.”
---विज्ञापन---
1⃣6⃣7⃣ Runs 2⃣3⃣0⃣ Balls 1⃣5⃣ Fours 1⃣ Six
That was a top-tier knock from Devdutt Padikkal 🔝 👏
राहुल ने कहा कि, “करियर की शुरुआत में ही इस तरह की उपलब्धि हासिल करना बहुत जरूरी है. इससे खिलाड़ी अपने क्रिकेट और बल्लेबाजी का आनंद लेना शुरू करता है और अपनी बैटिंग को अगले स्तर तक ले जाने की कोशिश करता है. मुझे लगता है कि पडिक्कल इस समय ऐसे दौर में हैं, जहां वह अपनी बल्लेबाजी को अच्छी तरह समझते हैं और लगातार रन बना रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि पडिक्कल आने वाले समय में भारत के लिए बड़ी पारियां खेलेंगे और अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखेंगे.”
हिंदी न्यूज़/खेल/देवदत्त पडिक्कल के टेस्ट डेब्यू शतक पर KL राहुल का बड़ा बयान, बोले पिछले कुछ सालों से वह…
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.