---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: शाहिद अफरीदी का नया ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किए ये दो खिलाड़ी

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। हाल ही पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए 21 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में छह नए खिलाड़ी शामिल थे। फखर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। हाल ही पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए 21 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में छह नए खिलाड़ी शामिल थे।

फखर जमां और हारिस सोहेल शामिल

इसके बाद पीसीबी ने मोहम्मद हसनैन को इस लिस्ट में शामिल कर खिलाड़ियों की कुल संख्या 22 कर दी। अब शाहिद अफरीदी ने शुक्रवार को इसमें दो खिलाड़ी और एड कर दिए। शाहिद ने ट्वीट कर कहा- हमने फखर जमां और हारिस सोहेल को आज उनके फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद न्यूजीलैंड की संभावित सूची में शामिल किया है। दोनों पाक कप में भी खेल रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं। इस टीम में फिक्सिंग के मामले में फंसे शारजील खान भी शामिल किए गए हैं। वह लगभग 6 साल बाद वापसी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला

https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1608756751247245312?cxt=HHwWgIDUgbzvudMsAAAA

---विज्ञापन---

कुल 24 हुई खिलाड़ियों की संख्या

शाहिद के इस ऐलान के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित खिलाड़ियों की कुल संख्या 24 हो गई है। समझ से परे है कि इतने खिलाड़ियों को शामिल कर शाहिद अफरीदी क्या संदेश देना चाहते हैं। चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद ताबड़तोड़ फैसले लेते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार खबर है कि वह इस मामले में कप्तान बाबर आजम की भी सलाह नहीं मान रहे हैं।

और पढ़िएPAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

नजम सेठी ने बताई वजह

शाहिद को नजम सेठी के अध्यक्ष बनने के बाद चीफ सलेक्टर बनाया गया था। नजम सेठी ने अफरीदी को मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुनने के कारण पर बात की है। पाकिस्तान क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर एक इंटव्यू में नजम सेठी ने खुलासा करते हुए कहा- शाहिद अफरीदी व्यस्त व्यक्ति हैं। हमने काफी प्रयास के बाद उन्हें मना लिया। मैं उनका आभारी हूं कि वह सहमत हो गए। वह समझ गए कि काम करने की जरूरत है। शाहिद आक्रामक है। उसका दृष्टिकोण बहुत ईमानदार है। नजम सेठी ने आगे कहा- खेल में हार और जीत होगी, लेकिन हम डरपोक दृष्टिकोण के साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2022 06:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola