MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
Edited By Arpit Pandey

ms dhoni will captain csk in ipl 2023
Edited By Arpit Pandey

ms dhoni will captain csk in ipl 2023
MS Dhoni: IPL-2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है, अब बस इंतजार है आईपीएल का है। इस बीच MS धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी 2023 में भी CSK की कप्तानी बकरते हुए नजर आएंगे। इससे पहले चर्चा थी कि 2023 में CSK अपना कप्तान बदल सकती हैं, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर धोनी की कप्तानी पर मुहर लगा दी है, यानि माही 2023 में भी सीएसके की कप्तानी करेंगे। इस बात की जानकारी चेन्नई की टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने दी है। CSK ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में यह जानकारी दी है कि धोनी ही चेन्नई की टीम की कमान संभालेंगे।
बता दें कि 2022 में चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रविंद्र जड़ेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन जड़ेजा की कप्तानी में CSK का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा था, ऐसे में जड़ेजा ने टीम के लिए बीच में ही कप्तानी छोड़ दी, जिसके बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी संभाली, हालांकि टीम नहीं क्वालिफाई कर पाई।
और पढ़िए –BBL 2022: 22 साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही…ठोक डाले 2 खतरनाक छक्के, गेंदबाज भी रह गया दंग, देखें
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल हैं। धोनी 2008 से चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने टीम को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जिताई है। इस बार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही थी कि धोनी की जगह चेन्नई किसी और खिलाड़ी को भविष्य के हिसाब से कप्तान बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार भी धोनी ही कप्तानी संभालेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: