---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: ‘शाहीन अफरीदी की चोट से मैच पर पड़ा असर…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए। टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शाहीन की ये चोट उन्हें बड़ा जख्म दे गई। वे सिर्फ 2.1 ओवर ही कर सके। शाहीन को 13वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर हैरी ब्रुक […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए। टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शाहीन की ये चोट उन्हें बड़ा जख्म दे गई। वे सिर्फ 2.1 ओवर ही कर सके। शाहीन को 13वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर हैरी ब्रुक का कैच लपकने के बाद पैर में चोट लगी।

हालांकि उन्होंने फाइटिंग स्पिरिट दिखाते हुए 16वें ओवर में वापसी की, लेकिन एक गेंद फेंकते ही उनके पैर में खिंचाव आ गया। शाहीन जब डगआउट लौटे तो उनके चेहरे पर मायूसी और अपनी टीम को जीत न दिलाने का मलाल था। हालांकि जब वे लौट रहे थे तब उन्हें दर्शकों ने स्टेंडिंग ओवेशन दी। फाइनल में शाहीन की फाइटिंग स्पिरिट को दुनियाभर से सराहना मिल रही है।

अभी पढ़ें T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पीएम इमरान खान का बयान, गिनाई टीम की यह खासियत 

 

---खबर नीचे जारी है---

वहाब रियाज ने कहा- तुम स्टार हो

पाकिस्तान के गेंदबाज वहाब रियाज ने ट्वीट कर कहा- मैं तुम्हारे लिए महसूस कर सकता हूं शाहीन। आपने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है भाई। आप पाकिस्तान के लिए स्टार हैं। आपकी फाइटिंग स्पिरिट और प्रयासों की हमेशा सराहना की जाएगी! आप के लिए सम्मान ! लव यू ब्रदर।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

वहाब ने आगे कहा- हम मैच को जिस तरह से फिनिश करना चाहते थे, वैसा नहीं कर सके। इसके बावजूद मैं एक असाधारण फाइट के लिए गेंदबाजी लाइनअप को सलाम करता हूं, हर कोई अद्भुत रहा है! विशेष रूप से हारिस रउफ, शादाब खान, नसीम शाह। वहाब ने इंग्लैंड को जीत की बधाई भी दी है। 37 साल के वहाब रियाज को पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं मिल पाई। वे दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। पिछले साल खबर आई थी कि वहाब 2023 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

माइकल वॉन ने कही बड़ी बात

पहले ओवर में शाहीन की खतरनाक गेंद देख इरफान पठान भी उछल पड़े। इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा- यही वजह है कि शाहीन स्पेशल बॉलर क्यों है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा- शाहीन अफरीदी की चोट का खेल के परिणाम पर बड़ा प्रभाव पड़ा।

 

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता से वापस लिया नाम, ये रही वजह

पाकिस्तान एक बार फिर देखने के लिए शानदार है…वे विश्व खेल के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। वॉन ने एक और ट्वीट में कहा- इंग्लैंड दुनिया की सबसे अच्छी सफेद गेंद वाली टीम है। उनके पास खिलाड़ियों का एक अविश्वसनीय समूह है, जो अब सफेद गेंद के दोनों वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के लायक है… बेन स्टोक्स के रूप में उनके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो सिर्फ बड़े क्षणों को जीतना जानता है .. महान टीमें महान व्यक्तियों की आवश्यकता है.. इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स के रूप में बहुत कुछ है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 13, 2022 09:28 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola