---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: नॉटआउट थे सऊद शकील? देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उसने 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि इस मैच के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान की जीत आसान लग रही थी, लेकिन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उसने 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि इस मैच के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान की जीत आसान लग रही थी, लेकिन चौथे दिन सऊद शकील विवादित रूप से आउट हो गए।

और पढ़िएPAK vs ENG: ‘इसमें कोई मिस्ट्री नहीं है…’, अबरार अहमद की गेंदबाजी पर बेन डकेट ने दिया बड़ा बयान

94वें ओवर में दिखा नजारा

दरअसल, 94वें ओवर में सऊद 94 रन बनाकर खेल रहे थे और शतक के बेहद करीब थे। पाकिस्तान की लगभग सभी उम्मीदें सऊद की बल्लेबाजी पर टिकी थीं, लेकिन इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें कैच आउट कर पवेलियन रवाना कर दिया गया। मार्क वुड ने गेंद डाली तो सऊद ने इस पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल विकेटकीपर ओली पोप की ओर उड़ गई।

---विज्ञापन---

ओली ने डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि कैच पकड़ने के दौरान जब ओली ने डाइव लगाई और ग्लव्स में पकड़ा तब बॉल जमीन छू चुकी थी, उन्होंने गेंद को जमीन से ही उठाया था। ऐसे में सऊद नॉट आउट करार दिए जाने चाहिए थे। इसी कैच को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।

---विज्ञापन---
और पढ़िएIND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी

सिर्फ 157 रन बनाने थे 

पाकिस्तान को ढाई दिन में 355 रन बनाने थे। चौथे दिन उसके सामने सिर्फ 157 रन का लक्ष्य था और 5 विकेट हाथ में थे, लेकिन मार्क वुड समेत इंग्लिश गेंदबाजी ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। सऊद के आउट होने के बाद अबरार अहमद 17, जाहिद महमूद डक और मोहम्मद अली भी डक पर आउट हो गए। इस तरह इंग्लैंड ने यह मैच 26 रन से जीत लिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 12, 2022 05:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola