IND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Ravindra Jadeja Kapil Dev
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Ravindra Jadeja Kapil Dev
IND vs BAN 1st test: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया कुछ बदलाव किए हैं। टीम इंडिया को 3 बड़े झटके लगे हैं। रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा पूरी सीरीज में नहीं खेलेंगे।
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। रोहित के बाहर होने के बाद केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। वहीं चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया है।
बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, शमी कंधे की चोट से और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
The selection committee has also added fast bowler Jaydev Unadkat to India’s squad for the Test series.
More details here – https://t.co/LDfGOYmMkz #BANvIND https://t.co/beOdgO2SYX
— BCCI (@BCCI) December 11, 2022
बीसीसीआई ने अपने ऐलान में बताया कि मोहम्मद शमी की जगह जयदेव उनादकट और जडेजा की जगह बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़िए – ‘मैं तुम्हें पूरे दिल से’…शादी की 5वीं सालगिरह पर विराट ने शेयर की ये खास फोटो, बताई दिल की बात
UPDATE 🚨: Changes to #TeamIndia’s squad for the Test series against Bangladesh.
Rohit Sharma ruled out of 1st Test. KL Rahul to lead. Abhimanyu Easwaran named as replacement.
Mohd Shami & Ravindra Jadeja ruled out of Test series. Navdeep Saini and Saurabh Kumar replace them.
— BCCI (@BCCI) December 11, 2022
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: