Women's Asia Cup 2026: भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, किस टीम से होगी भिड़ंत?

Pakistan Qualified: भारत और श्रीलंका ने पहले ही वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था. अब पाकिस्तान ने हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना भी टिकट कटा लिया है.

pakistan team india

पाकिस्तान ने वुमेंस एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई (Image: ANI and Instagram/asiancricketcouncil)

Pakistan Qualified for Semi Final: वुमेंस एशिया कप 2026 अब सेमीफाइनल स्टेज की ओर बढ़ रहा है. भारत और श्रीलंका ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी. दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीतकर आसानी से अगले राउंड में जगह बना ली. अब पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान महिला टीम को हांगकांग के खिलाफ जीत की जरूरत थी. 7 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने हांगकांग को हराया

वुमेंस एशिया कप 2026 का 11वां मैच पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया. ग्रुप A के इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए. शवाल जुल्फिकार ने 47 रन की पारी खेली, वहीं आयेशा जफर ने 26 रन और कप्तान फातिमा सना ने 24 रन बनाए.

विज्ञापन

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और उन्होंने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया था. यास्मीन दासवानी और कारी चैन के बीच थोड़ी साझेदारी बनी लेकिन इसके टूटने के बाद हांगकांग टीम वापसी ही नहीं कर पाई. मात्र 71 रन पर हांगकांग ऑलआउट हो गया और पाकिस्तान को 72 रनों से जीत मिली.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हांगकांग पर जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत थी. हारने की स्थिति में उन्हें हार का अंतर कम रखना था. पाकिस्तान ने 72 रनों से मैच जीता और ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया. ग्रुप A का फाइनल पॉइंट्स टेबल कुछ इस प्रकार है:

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट
1भारत3300+5.471
2पाकिस्तान3210+0.927
3थाईलैंड3120-2.050
4हांगकांग3030-3.583

किस टीम से होगी पाकिस्तान की भिड़ंत?

सेमीफाइनल का टिकट कटाने के बाद सभी के मन में सवाल होगा कि पाकिस्तान की भिड़ंत किससे होगी. पाकिस्तान ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहा और इसी के चलते उसकी भिड़ंत अब ग्रुप B की टॉप टीम से होगी. श्रीलंका ग्रुप B में तीन मैचों में तीन जीत के साथ नंबर 1 पर थी. अब 11 सितंबर 2026 को श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम का सेमीफाइनल मैच होगा. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच का आयोजन किया जाएगा. पाकिस्तान ने कभी भी वुमेंस एशिया कप नहीं जीता है और अब वह फाइनल में जगह बनाकर पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ