---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ODI World Cup 2023: इस जगह खेला जा सकता है वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, कैपेसिटी 68 हजार

नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से खबर आ रही है कि बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में आखिरी मिनट में बदलाव हो सकता है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, सेमीफाइनल में से एक मैच कोलकाता […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से खबर आ रही है कि बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में आखिरी मिनट में बदलाव हो सकता है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, सेमीफाइनल में से एक मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा सकता है।

कोलकाता विकल्प के रूप में उभरा 

पहले अंतिम चार मैचों के आयोजन स्थल के रूप में वानखेड़े-मुंबई और चेपॉक-चेन्नई की चर्चा थी। तब बैंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम एक विकल्प के रूप में सामने आया था। अब खेलों के अंतिम अनावरण से कुछ ही घंटे पहले कोलकाता मुंबई और चेन्नई के साथ एक विकल्प के रूप में उभरा है। हालांकि, सेमीफाइनल मैच संभवतः मुंबई और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे। ईडन गार्डंस की दर्शक क्षमता जहां 68 हजार है, तो वहीं वानखेड़े में 33,108 दर्शक बैठ सकते हैं।

---विज्ञापन---

27 जून को जारी हो सकता है शेड्यूल 

इस साल के अंत में भारत में होने वाले ICC पुरुष वनडे विश्व कप 2023 का आधिकारिक शेड्यूल संभवतः 27 जून (मंगलवार) को जारी किया जाएगा। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर अहमदाबाद क्रिकेट मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ विश्व कप मैच खेलने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भी बेंगलुरु और चेन्नई में मैच खेलेगी।

First published on: Jun 26, 2023 09:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola