Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल समाप्त हो चुका है और अब हर टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में लग गई है। इस साल विश्वकप का आयोजन भारत में किया जाना है। आईसीसी द्वारा इसका शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय टीम के मुकाबलें कब खेले जाएंगे इसकी तारीखें सामने आई हैं। जिसके मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जा सकता है।
क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शुभरंभ 5 अक्टूबर को हो सकता है। इसमें भारतीय टीम अपन कैंपेन 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में शुरू कर सकती है। रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले की तारीखों का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी।
1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई
2.भारत बनाम अफगानिस्तान: 11 अक्टूबर, दिल्ली
3.भारत बनाम पाकिस्तान: 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
4.भारत बनाम बांग्लादेश: 19 अक्टूबर, पुणे
5.भारत बनाम न्यूजीलैंड: 22 अक्टूबर, धर्मशाला
6.भारत बनाम इंग्लैंड: 29 अक्टूबर, लखनऊ
7.भारत बनाम क्वालीफायर: 2 नवंबर, मुंबई
8.भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 5 नवंबर, कोलकाता
9.भारत बनाम क्वालीफायर: 11 नवंबर, बेंगलुरु
बता दें कि भारतीय टीम ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। टीम को 2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी। इसके बाद भारत 2015 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। इसके बाद भारत को 2016 टी20 वर्ल्ड कप, 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी 2019 विश्वकप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट मुकाबलों में हार मिली थी। वहीं भारत ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात खाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।