'मैच की स्थिति समझो', अश्विन ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, लगाई कड़ी फटकार

हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हुई है. टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. पूर्व क्रिकेटर ने अब ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Rishabh Pant

अश्विन ने पंत पर साधा निशाना (Photo: AI)

विज्ञापन

Rishabh Pant: हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया. भारत कोलंबो में हुए दूसरा टेस्ट मैच भी जीत सकता था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया. ऋषभ पंत ने सीरीज में 168 रन बनाए. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के जरिए दो अर्धशतक ठोके. खैर पंत की बल्लेबाजी से पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन निराश हैं. उन्होंने पंत के शॉट सिलेक्शन और फैसला लेने की क्षमता पर सवाल उठाए हैं.

‘ऋषभ पंत का शॉट चयन सही नहीं है’

ऐश की बात यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने भारत और श्रीलंका के बीच हुई टेस्ट सीरीज पर बात की. उन्होंने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर निशाना साधा. अश्विन ने कहा, “मेरी कोई भी उम्मीद अभी तक पंत से पूरी नहीं हुई है. सोनल दिनुशा ने अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी लेकिन असली अंतर उनके शॉट चयन में है. पंत का शॉट सिलेक्शन सही नहीं था. उनके शॉट हमेशा जोखिम वाले होते हैं. वो लापरवाही करते हैं. सवाल ये है कि आपकी टीम को क्या जरूरत है. ये चीज पंत को समझनी पड़ेगी. उनकी आक्रामक शैली को खराब फैसलों का बहाना नहीं बनाया जा सकता है. आपको टेस्ट क्रिकेट में मैच की स्थिति भी समझनी होती है.”

विज्ञापन

सहवाग-गिलक्रिस्ट की तुलना पर भड़के अश्विन

अश्विन ने कहा कि पंत की सहवाग और गिलक्रिस्ट से तुलना नहीं करनी चाहिए. अश्विन ने कहा कि वो पंत की आक्रमकता नहीं बल्कि मैच की परिस्थिति पर मारे गए शॉट्स पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में पंत को पसंद करता हूं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको परिस्थिति के हिसाब से खेलना होता है. सहवाग और गिलक्रिस्ट ने हमेशा अलग तरह का गेम खेला. आपकी टीम 500 रन से पीछे हो जाए और आप यानसन के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलकर आउट हो जाएं, तो सहवाग और गिलक्रिस्ट का नाम लेकर इसे सही नहीं दिखाया जा सकता है.”

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने विदेशी पिचों पर खूब रन बनाए हैं. उनकी वजह से कई बार भारतीय टीम को जीत भी मिली. पंत ने अभी तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 90 इनिंग में 3725 रन बनाए हैं. पंत के नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक हैं. उनका औसत 43.82 का रहा है. पंत ने टेस्ट में हमेशा तेजी से रन बनाए हैं. वो किसी भी वक्त मैच को अपनी तरफ मोड़ने की क्षमता रखते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, जानिए संभावित स्क्वॉड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ